---विज्ञापन---

बॉलीवुड के इस सिंगर के पिता थे पाकिस्तानी एयरफोर्स पायलट, लेकिन बेटे को भारत में मिला पद्मश्री अवॉर्ड, जानें कैसे?

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका पाकिस्तान से गहरा रिश्ता रहा है. भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान कई ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने पाकिस्तान की जगह भारत को चुना और अपनी एक नई जिंदगी शुरू की. हालांकि आज हम एक ऐसे कलाकार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके पिता एक पाकिस्तानी थे. लेकिन इस सिंगर को भारत की ओर से पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों था.

दरअसल, हम जिस सिंगर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि अदनान सामी हैं. 15 अगस्त 1971 लंदन में जन्मे अदनान ने अपनी पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम से की थी. उनके पिता अरशद सामी खान एक पाकिस्तानी पश्तून थे, जिनका अफगानिस्तान से संबंध था. साथ ही अदनान के पिता पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे और बाद में वह 14 देशों में पाकिस्तान के राजदूत भी रहे. इतना ही नहीं उनकी मां नौरीन खान भारत की जम्मू की रहने वाली थीं.

वहीं, अदनान सामी का वापस से भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद भारत से फिर से रिश्ता कैसे जुड़ा था. दरअसल हुआ कुछ ऐसा अदनान ,सामी साल 2001 में भारत आ गए थे. जिसके बाद से वह लगातार भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे थे. उन्होंने अपने करियर में और हिंदी सिनेमा में तमाम हिट गाने गाए और कई बेहतरीन एल्बम भी तैयार की. उन्होंने मुझको भी तो लिफ्ट करा दे, तेरा चेहरा, माहिया, मेरी याद, बरसात, भर दे झोली मेरी जैसी तमाम बेहतरीन गाने दिए.

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काम करते हुए उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई किया. हालांकि उन्हें भारत की नागरिकता मिलने में पूरे 18 साल का समय लगा. क्योंकि उनकी इस रिक्वेस्ट को सरकार ने कई बार रिजेक्ट किया था. इतना ही नहीं इस पूरी प्रोसेस के दौरान उन्हें पाकिस्तानी नागरिकता से भी हाथ धोना पड़ा था और वह डेढ़ साल तक किसी भी देश के नागरिक नहीं थे. हालांकि उसके बाद 1 जनवरी साल 2016 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिली.

इतना ही नहीं अदनान ने अपने काम से भारतीय लोगों को खासा इंप्रेस किया कि उन्हें करियर के दौरान तमाम अवॉर्ड से भी नवाजा गया. उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

वहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की हैं. सबसे पहले उन्होंने साल 1993 में जेबा बख्तियार से की, लेकिन 1997 में तलाक हो गया. उसके बाद उन्होंने सब गलादरी से 2001 में शादी और दोबारा 2008 में की. लेकिन आखिर में दोनों 2009 में अलग हो गए. वहीं अदनान ने फिर 2010 में रोया सामी खान से शादी की. जिसने एक बेटी भी है और पहली पत्नी से बेटा अजान है.

First published on: Apr 20, 2026 04:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.