---विज्ञापन---

लिपस्टिक बेचते-बेचते बॉलीवुड का स्टार बन गया ये एक्टर, कई कम बजट फिल्मों को बनाय सुपरहिट

Actor Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर एक्टर सुपरस्टार नहीं होता, लेकिन कुछ सितारे ऐसे होते हैं, जिनके लिए लोगों के दिलों में एक खास जगह होती है. इन एक्टर्स के लिए ये मुकान हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. आज एक ऐसे ही एक्टर के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो लिपस्टिक बेचते-बेचते बॉलीवुड का स्टार बन गया.

हम एक्टर की बात कर रहे हैं; वो कोई और नहीं बल्कि अरशद वारसी हैं, जिन्हें आज लोग 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के सर्किट और 'जॉली एलएलबी' के जगदिश के नाम पहचानते हैं.

अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 में हुआ. अरशद वारसी आज बॉलीवुड के उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर खुद की पहचान बनाई है. अरशद वारसी ने अपनी कई फिल्मों में लोगों को हंसाने का काम किया है, लेकिन उनका निजी जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है.

अरशद वारसी के कंधों पर बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारियां पड़ गई थी. अरशद ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचनी थी. कई बार तो वो मुंबई की बसों में जाकर कॉस्मेटिक्स के समान बेचते थे.

सेल्समैन की नौकरी करते हुए उन्होंने एक फोटो लैब में काम किया था. इसके बाद उन्होंने डांसिंग में हाथ आजमाते हुए फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम करना शुरू किया.

इसके बाद, साल 1996 की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से अरशद वारसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2003 की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से मिली. इसके बाद उन्होंने 'हलचल', 'मैंने प्यार क्यूं किया', 'गोलमाल', 'जॉली एलएलबी' और 'धमाल' जैसी फिल्मों में लॉ-बजट की हिट फिल्मों में काम किया.

First published on: Apr 19, 2026 01:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.