Wednesday, 1 April, 2026

---विज्ञापन---

‘Dhurandhar 2’ का ये एक्टर खा चुका है जेल की हवा, आतंकी हमले में आया था नाम!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. . मूवी ने दुनिया भर में सिर्फ 8 दिनों में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में तमाम कलाकारों ने अहम रोल किया है वहीं, आज हम फिल्म के एक ऐसे किरदार के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि असल जिंदगी में जेल की हवा खा चुका है. इस एक्टर का नाम आतंकी हमले से जुड़ चुका है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की. संजय दत्त ने फिल्म धुरंधर में चौधरी असलम का रोल किया है. इस मूवी में उनका विलेन का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया है. वह धमाकेदार एक्शन और बेहतरीन डायलॉग्स बोलते हुए दिखे हैं. जिससे दर्शन उनके फैंस हो गए हैं. हालांकि आज हम उनके धुरंधर के किरदार के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करेंगे.

सभी जानते हैं कि संजय दत्त लंबे वक्त तक जेल में रह चुके हैं. एक्टर साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में जेल जा चुके हैं. एक्टर को आर्म्स एक्ट के तहत छह साल की कैद की सजा सुनाई गई थी. अवैध हथियार रखने के मामले में पुणे की यरवदा जेल में कैद किया गया था. लेकिन अच्छे व्यवहार के कारण उनकी एक साल की सजा कम हो गई थी और फिर 5 साल तक जेल काटी थी.

संजय दत्त को 25 फरवरी साल 2016 को जेल से रिहा कर दिया था. बता दें कि 1993 में बम धमाके मामले की सुनवाई टाडा अदालत में 30 जून 1995 को शुरू हुई थी. लेकिन 12 साल बाद 18 मई 2007 को सुनवाई खत्म हुई थी और 6 साल की सजा सुनाई गई थी. एक्टर पर Ak-56 राइफल और पिस्तौल रखने का आरोप था और इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

जेल में रहकर संजय ने कागज के लिफाफे बनाए, रेडियो YCP में काम किया है. एक इंटरव्यू में संजय ने खुलासा किया था कि जेल जाने के कारण ही वह जीवन का सही अर्थ और परिवार की कीमत समझ पाए थे.

जेल जाने के कारण संजय दत्त के करियर पर खासा असर पड़ा था. हालांकि जेल से रिहा होने के बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपना करियर ट्रैक पर लाया. वह उसके बाद कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आए. इन दिनों भी वह कई मूवीज में विलेन के रोल में दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में धुरंधर 2 में चौधरी असलम के रोल से धमाल मचा डाला है. इसके अलावा वह रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी में भी विलेन के रोल में दिख रहे हैं.

First published on: Mar 27, 2026 05:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.