---विज्ञापन---
1750 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का ये एक्टर 52 की उम्र में भी है कुंवारा, जानें क्यों अब तक नहीं रचाई शादी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर साल 2025 में दिसंबर में रिलीज हुई थी. वहीं, इस मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था. यह मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. वहीं, इस मूवी के हर किरदार ने जमकर लाइमलाइट बटोरीं है. फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

वहीं, आज हम धुरंधर के एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने फिल्म में एक अहम रोल अदा किया था. हालांकि वह 52 साल के हो चुके हैं और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है. तो चलिए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह रही जिसके कारण वह इस उम्र में भी कुंवारे हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गौरव गेरा की. जो कि फिल्म धुरंधर 2 में अहम रोल में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में मोहम्मद आलम का रोल किया था. जो कि एक भारतीय स्पाई है और सालों से भारत को पाकिस्तान की जानकारी मुहैया कराते हैं. गौरव अपनी कॉमिक टाइमिंग, शानदार एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं. वहीं, हाल ही में एक्टर ने अपने दिल टूटने और शादी न करने को लेकर बात की है. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम बातों का खुलासा किया है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में गौरव ने साफ किया कि वह शादी नहीं करना चाहते हैं. क्योंकि एक रिश्ते ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वह किसी से बहुत प्यार करते थे. उन्होंने कहा, " उसके बाद मैं कभी उस दौरन में वापस नहीं जाना चाहता. मैं किसी को इतना अहम नहीं बनाना चाहता कि उसके पास मुझे चोट पहुंचाने और मुझे तकलीफ देने की पावर हो. उस समय मेरे लिए चीजें मुश्किल थीं और संभलने में बहुत लंबा वक्त लगा." इन्हीं कारणों से उन्होंने शादी करने से इनकार किया. हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया.

बता दें कि धुरंधर 2 और धुरंधर के अलावा वह तमाम फिल्मों, शोज में नजर आ चुके हैं. वह अपने बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं. इतना ही नहीं धुरंधर के रोल के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिली हैं. बता दें कि गौरव ने एक डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी शो जस्सी जैसी कोई नहीं से मिली.

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टिकी हुई है. इस मूवी ने दुनिया भर में 1750 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पुष्पा 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला है. हालांकि पहले लग रहा था कि यह आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ डालेगी, लेकिन ये थोड़ा मुश्किल दिख रहा है. क्योंकि उस मूवी ने दुनिया भर में 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था.