---विज्ञापन---
तलाश रहे हैं कुछ एंटरटेनिंग? तो Netflix पर मौजूद 8 एपिसोड वाली ये सीरीज है मजेदार, एक-एक सीन में आएगा मजा

अगर आप एंटरटनेमेंट के शौकीन हैं और अक्सर ही कुछ नया और मजेदार देखना पसंद करते हैं, तो ओटीटी पर ऐसे तो तमाम फिल्में और सीरीज मिल जाएंगी. हालांकि आज हम एक ऐसी ही मजेदार सीरीज को लेकर बात करने जा रहे हैं, जो कि सिर्फ 8 एपिसोड की है और इस सीरीज के हर सीन में खूब एंटरटेनमेंट भरा पड़ा है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज को लेकर बात कर रहे हैं वह एक कोर्ट रूम ड्रामा है. इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में एक नई कहानी देखने को मिलती है. इतना ही नहीं ये कहानियां रियल लाइफ इंसीडेंट से इंस्पायर है.

हम बात कर रहे हैं कॉमेडी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' की. यह एक बेहतरीन कोर्ट रूम ड्रामा है. इसमें रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इस सीरीज का डायरेक्शन राहुल पांडे ने किया है.

इस वेब सीरीज की स्टोरी को लेकर बात करें तो इसकी कहानी दिल्ली के पटपड़गंज जिला कोर्ट पर आधारित है. जहां वकील वीडी त्यागी और अन्य वकीलों के इर्द गिर्द कहानी घूमती रहती है. इस सीरीज में जुगाड़ वकीलों की अनोखी दुनिया और सच्ची घटनाओं से अजीबो गरीब मामले देखने को मिलेंगे. जैसे कि तोते के गाली देने वाला केस भी इसमें शामिल है.

इस सीरीज के हर एपिसोड में एक नया मामला देखने को मिलता है. जो कि न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन करेगा, बल्कि वकीलों की प्रतिभा को भी दिखाता है. साथ ही ये भी दिखाता है कि एक केस पाने के लिए कोई भी वकील कितनी मशक्कत करता है. कोर्ट रूम में के सींस में जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी.

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है. वहीं अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है. इस सीरीज का अगला सीजन 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा. जिसमें एक बार फिर से अलग और मजेदार कहानियां देखने को मिलेंगी.