---विज्ञापन---

Netflix पर 8 एपिसोड वाली सीरीज, जिसके हर मोड़ पर मिलेगा ट्विस्ट, कहानी की एंडिंग देख निकल पड़ेंगे आंसू

नेटफ्लिक्स पर शानदार कंटेंट मौजूद है. हर हफ्ते ही कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आती है. क्राइम थ्रिलर जॉनर की मूवीज के अलावा लोग रोमांटिक जॉनर भी देखना खूब पसंद करते हैं. वहीं आज हम एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको रुला देगी. इस सीरीज की एंडिंग हैरान करने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वह एक रोमांटिक जैपनीज ड्रामा है. जो कि नेटफ्लिक्स पर तमाम भाषाओं में मौजूद है. यह सीरीज हिंदी, इंग्लिश, में मौजूद है और यह स्पैनिश, चाइनिज भाषाओं के सबटाइटल के साथ भी अवेलेबल है.

इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो एक महिला सैको के बारे में है. जिसका मंगेतर युसुके एक सड़क दुर्घटना का शिकार होता है और उसकी मौत हो जाती है.

युसुके की मौत के बाद सैको बुरी तरह से बिखर जाती है. लेकिन युसुके का दिल उसकी मौत के बाद भी जिंदा रहता है. दरअसल, एक शख्स 'नारुसे' की हार्ट सर्जरी होती है और उसके बाद उस शख्स को युसुके का दिल मिलता है और वह अपनी नई लाइफ की शुरुआत करता है.

हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद नारुसे की आदतों में बदलाव आता है और वह युसुके के जैसे बर्ताव करने लगता है. धीरे-धीरे उसके दिमाग में युसुके की यादें बस जाती हैं और इस बीच उसे युसुके की गर्लफ्रेंड सैको की भी झलक देखने को मिलती है. तभी नारुसे और सैको की मुलाकात ट्रेन में होती है और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती है और फिर उनका अफेयर शुरू होता है.

नारुसे और सैको के अफेयर के बारे में नारुसे की पत्नी को पता चल जाता है. लेकिन तब भी चीजें रुकती नहीं है. यह सीरीज प्यार, शोक और नए सिरे से जिंदगी शुरू करने के खूबसूरत एहसास के बारे में है. सीरीज की एंडिंग दुखद है. जो शायद आखिर में आपको रुला देगी.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज बियॉन्ड गुडबाय की. जो कि साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें लीड रोल में केंटारो सकागुची, कासुमी अरिमुरा, तोमा इकुता जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इस सीरीज को 7.1 की रेटिंग मिली हुई है.

First published on: Apr 03, 2026 02:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.