---विज्ञापन---
OTT पर ट्रेंड कर रही 5 साल पुरानी ये हॉरर मूवी, कहानी के हर सीन में होगा डर का एहसास

ओटीटी पर हर हफ्ते तमाम फिल्मों और सीरीज रिलीज होती हैं और ट्रेंड भी करती हैं. जिसमें से थ्रिलर, रोमांटिक, एक्शन ये ऐसे जॉनर है, जो ज्यादातर लोगों के फेवरेट हैं. लेकिन हॉरर फिल्में हर कोई नहीं देख पाता है. हॉरर थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो बहुत ही कम लोग देखना पसंद करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी डरावनी फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 5 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म के हर सीन में आपको डर महसूस होगा.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 2021 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज की गई थी. जिसका डायरेक्शन पीटर थोरवार्थ ने किया था. फिल्म में पेरी बॉमाइस्टर, डोमिनिक पर्सेल, अलेक्जेंडर शीयर, रोनाल्ड मोलर और चिडी अजुफो एक्टर्स लीड रोल में नजर आए थे.

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं वह है ‘ब्लड रेड स्काई’. फिल्म की कहानी एक नादिया नाम की महिला के बारे में है, जो कि अपने छोटे बेटे के साथ रात की फ्लाइट लेकर इलाज के लिए अमेरिका जा रही होती है. इसी दौरान आतंकवादी विमान को हाईजैक कर लेते हैं. लेकिन जब आतंकवादियों के कारण फ्लाइट में लोग डरे हुए होते हैं, तब नादिया अपनी सच्चाई बाहर लाती है. पता चलता है कि वह असल में कोई इंसान नहीं बल्कि एक वैंपायर होती है.

इसके बाद फ्लाइट में खतरनाक जंग शुरू होती है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो बेहद डराने वाले होते हैं. इस फिल्म को अंडररेटेड हॉरर थ्रिलर माना जाता है.

ब्लड रेड स्काई ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को IMDB पर 6.1 की रेटिंग मिली है. वहीं, फिल्म को लोगों का मिला जुला रिएक्शन मिला था.

बता दें कि इस मूवी को बनाने में रिपोर्ट्स के मुताबिक 17.7 मिलियन डॉलर यानी की 150 करोड़ रुपये तक खर्च किए थे. फिल्म ने ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज से भी अच्छी कमाई कर ली थी. वहीं, अगर आप एक्शन, हॉरर थ्रिलर का मजा एक साथ लेना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें.