Thursday, 16 April, 2026

---विज्ञापन---

2 घंटे 15 मिनट की धांसू क्राइम-थ्रिलर, धमाकेदार सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

जब भी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की बात होती है दृश्यम, अंधाधुन और महाराजा जैसी फिल्मों का नाम सबसे पहले लिया जाता है. लेकिन आज हम आपके एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर लेकर आए हैं, जिसकी कहानी के आगे बाकी सारी फिल्में आपको फीकी लगेंगी. एक ऐसी फिल्म जिसका रहस्य अंत तक नहीं खुल पाता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म का प्लॉट कुछ इस तरह है कि इसे देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इसकी खास बात ये है कि फिल्म आपको शुरू से लेकर अंत तक उलझाए रहती है.

इस फिल्म का नाम ‘इलेवन’ है, साल 2025 आई क्राइम-थ्रिलर की कहानी ने किसी को चौंका दिया था. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया और सराहा गया था. ओटीटी पर भी इसे जमकर देख गया. अगर आप भी कोई शानदार सस्पेंस वाली फिल्म ढूंढ रहे हैं तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी.

फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है. विशाखापट्टनम में आए दिन रहस्यमई हत्याएं हो रही हैं, जिसकी गुत्थी सुलझाने का जिम्मा एसीपी अरविंदन को मिला है. अरविंदन इस केस को लेकर ट्विन बर्ड नाम के एक स्कूल में जाता है, जहां सिर्फ जुड़वा बच्चे ही पढ़ते हैं.

सीरियल किलर मात्र सिर्फ जुड़वा भाई-बहनों को निशाना बनाता है. ऐसे में इसकी कहानी एक अलग ही मोड़ ले लेती है. सेकंड हॉफ में जबरदस्त ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलता है. वहीं इसका क्लाइमेक्स देखकर तो आप हैरान जाएंगे.

2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर मिल जाएगी. फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.4 की मजबूत रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 14, 2026 09:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.