---विज्ञापन---
Netflix की इस 10 एपिसोड वाली सीरीज में पहले ही पल से शुरू हुआ सस्पेंस, हर सीन में मिलेगा तगड़ा थ्रिल

नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज की भरमार है. वहीं, थ्रिलर सीरीज के शौकीन लोग अक्सर ही ऐसे कंटेंट की तलाश में रहते हैं, जिसमें भर-भर कर सस्पेंस हों. वहीं, आज हम एक ऐसी ही बेहतरीन सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके पहले एपिसोड से ही थ्रिलर का एहसास होगा. इस सीरीज का हर एक एपिसोड खतरनाक सींस से भरा हुआ है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2025 की रिलीज वेब सीरीज के बारे में है. इस सीरीज की शुरुआत एक ऐसे शख्स से होती है, जो कि डिप्रेशन से जूझ रहा है और उसे हर उस शख्स से दिक्कत होती है, जो नियम और कानून को फॉलो नहीं करता है. वह अक्सर ही लोगों को रोकता और टोकता है कि तुम नियम कानून फॉलो क्यों नहीं करते. लेकिन इसके बाद एक दिन उस शख्स का गुस्सा फूट उठता है और फिर वह कुछ ऐसा करता है जो किसी की सोच से भी परे होता है.

सीरीज में दिखाया जाता है कि कैसे साउथ कोरिया में बंदूकों पर बैन लगा होता है. लेकिन अचानक से अवैध हथियारों की बाढ़ आ जाती है. अचानक से लोगों के पास बंदूकें पहुंचने लगती हैं. ये ऐसी बंदूकें होती है, जो आसानी से किसी भी आम नागरिक को नहीं दी जाती है. लेकिन जब पुलिस को इन बंदूकों की जानकारी होती है, तो मुश्किलें बढ़ जाती हैं.

सीरीज एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर और एक चालाक हथियार तस्कर के आस-पास घूमती है. वह हथियार तस्कर शहर में बड़ी बंदूकें सप्लाई करता है और ईमानदार पुलिस ऑफिसर उसे रोकने की कोशिश करता है. सीरीज की कहानी बहुत दमदार है और हर एक सीन में जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिलर देखने को मिलता है. पुलिस और तस्कर के बीच का यह चूहे बिल्ली वाला खेल हर किसी की दिलचस्पी बढ़ाता है.

इस कोरियन ड्रामा की खासियत उसकी स्टोरीटेलिंग का तरीका है. ट्रिगर एक ऐसे मुद्दे को उठाता है कि कैसे आम सी जिंदगी जीने वाले लोग अचानक से हिंसक कदम उठा लेते हैं. जहां एक पुलिस ऑफिसर लोगों की मदद करता है और शहर में हो रही वारदातों के पीछे सच ढूंढने की कोशिश करता है. वहीं, दूसरे ओर एक गैंग खतरनाक खेल खेलती है.

हम बात कर रहे हैं कोरियन वेब सीरीज 'ट्रिगर' की. इस सीरीज में 10 एपिसोड हैं और इसका डायरेक्शन क्वोन ओह-सेउंग ने किया है. इसमें लीड रोल में किम नाम-गिल हैं, जिन्होंने ऑफिसर ली-डो का रोल किया है. इसके अलावा किम यंग-क्वांग, पार्क यून-हो, पार्क हून, होंग मिन गी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है.