---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस, जो थी एक दूजे की जानी दुश्मन! कभी दी हिट फिल्में, आज हैं गुमनाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच राइवलरी की खबरें अक्सर ही आती रहती हैं. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस आए जो पाकिस्तान के थे और उन्होंने लंबे वक्त तक इस इंडस्ट्री में काम किया है. हालांकि आज हम दो पाकिस्तानी हसीनाओं के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं. इतना ही नहीं एक वक्त पर कहा जाता था कि दोनों एक दूसरे की दुश्मन भी थीं. लेकिन आज वो गुमनाम हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की एक्ट्रेस सोमी अली और जेबा बख्तियार की. दोनों ही पाकिस्तानी में जन्मी एक्ट्रेस हैं. हालांकि 90 के दशक में एक मैगजीन के मुताबिक कहा गया था कि जेबा और सोमी अली एक दूसरे की राइवल थीं. हालांकि हकीकत इससे काफी परे थी.

जेबा और सोमी अली गहरी दोस्ती और एक दूसरे का बहुत सम्मान करती थीं. लेकिन सेलिब्रिटीज मैगजीन अक्सर ही स्टार्स लाइफ से जुड़े कई किस्से कहानियां छापा करते थे. वहीं, उस पुरानी बात को याद करते हुए सोमी अली ने बताया कि हम दोनों ही पाकिस्तान में जन्मी थीं और इसी कारण मीडिया ने जानबूझकर दोनों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया. जिसके कारण दर्शकों ने इन झूठी कहानियों को भी सच मान लिया था.

सोमी अली ने अपनी और जेबा की मुलाकात के बारे में बताया कि वो दोनों अच्छी दोस्त हुआ करती थीं और उनके बीच कभी भी कोई कड़वाहट नहीं थी. सोमी ने बताया कि, " हकीकत मैगजीन की कहानियों से बिल्कुल अलग थी. हमारे बीच हमेशा सम्मान और समझ का रिश्ता रहा. जेब एक बेहद खूबसूरत और शानदार इंसान हैं.

बता दें कि जेबा बख्तियार ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'हिना' में नजर आ चुकी हैं. इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गई थी. फिल्म भारत और पाकिस्तान में सेट की गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. बता दें कि जेबा बख्तियार अदनान सामी की पहली पत्नी भी हैं.

वहीं, सोमी अली को लेकर बात करें तो वह सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और उनके साथ रिश्ते को लेकर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं वह आज भी सलमान को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. वह अंत, यार गद्दार, आओ प्यार करें जैसी फिल्में कर चुकी हैं.

First published on: Apr 20, 2026 06:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.