---विज्ञापन---
इन 6 टीवी स्टार्स ने करियर के पीक पर इंडस्ट्री को कहा बाय-बाय
6 TV Stars Bye-Bye To The Industry:हर साल कई एक्टर्स इंडियन टीवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनते हैं और सितारे इसे छोड़कर चले जाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि कोई स्टार अपने करियर के पीक पर होता है और अचानक से गायब हो जाता है। आज हम आपको ऐसे 6 एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर की पीक पर इंडस्ट्री को बाय-बाय कह दिया।
दिशा वकानी: टीवी का ऑल-टाइम फेवरेट सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी इस लिस्ट में टॉप पर है। दिशा ने साल 2017 में प्रेग्नेंसी के दौरान टीवी से ब्रेक लिया था, जिसके बाद से उन्होंने अब तक वापसी नहीं की है।
अनस राशिद: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'दीया और बाती हम' के सूरज उर्फ अनस राशिद ने ये शो खत्म होने के बाद इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि वह इस शोर से दूर अपने परिवार के साथ शांति से जीवन जीना चाहते हैं।
अनघा भोसले: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' से सुर्खियों में आई अनघा भोसले को लोग शो में बहुत ही पसंद कर रहे थे। लेकिन एक दिन अचानक एक्ट्रेस ने ऐलान किया कि वह एक्टिंग की दुनिया छोड़ संन्यास ले रही हैं।
मोहेना कुमारी सिंह: 'डांस इंडिया डांस' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मोहेना कुमारी सिंह ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से खूब नाम कमाया। लेकिन साल 2019 में शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ दिया।
संग्राम सिंह: 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में नजर आने वाले संग्राम सिंह ने भी एक्टिंग करियर को बाय-बाय कह दिया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों अपनी पत्नी के साथ नॉर्वे में रह रहे हैं।
मिहिका वर्मा: 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में इशिता की बहन के किरदार से फेमस हुईं मिहिका वर्मा ने साल 2016 में अपनी शादी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दिया था। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रही हैं।