---विज्ञापन---

दिमाग झकझोर देंगी OTT की ये 5 फिल्में, चौथी की कहानी है खतरनाक

OTT Thrillers: अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानियां देखना काफी पसंद है. कुछ ऐसी कहानियां जो शुरू से लेकर अंत तक आपको सस्पेंस में रखती हैं. तो आज आपके हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे दमदार फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों का थ्रिल देखकर आप हैरान रह जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Mumbai Police- मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर साल 2013 में आई फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ एक मलयालम भाषा की फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक एसीपी ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त के हत्यारे का पता लगाने की कोशिश करता है, लेकिन एक दुर्घटना होती है और वह सब कुछ भूल जाता है. ऐसे में वो एक बार फिर उस मर्डर के की जांच करने के लिए मजबूर होता है. इस फिल्म को JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

Vikram Vedha- क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने चूहे-बिल्ली का खेल देखने को मिलता है. विक्रम नाम का पुलिस ऑफिसर तस्कर और हत्यारे वेधा को पकड़ने के लिए मिशन पर जाता है. वहीं वेधा, विक्रम के जीवन में मुश्किले पैदा करनेकी कोशिश करता है. ऐसे में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलती है. इसकी कहानी आपको Prime Video और JioHotstar पर मिल जाएगी.

Ratsasan- इस फिल्म कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पुलिसवाले ढूंढ रहे हैं. एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

Ugly- JioHotstar पर मौजूद इस फिल्म का सस्पेंस देखते ही बनता है. फिल्म में एक्टर राहुल की बेटी, काली लापता हो जाती है और वो उसे खोजता है. फिर वो और काली के सौतेले पिता, दोनों एक-दूसरे पर बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हैं. वहीं इसके आगे की कहानी आपका दिमाग हिला देगी.

Talvar- इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है. फिल्म में एक छोटी सी लड़की की बेरहमी से हत्या हो जाती है और इस मामले में पुलिस लड़की के पिता को बंदी बनाती है. ऐसे में फिर से इस मामले की जांच होती है और कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं.

First published on: Apr 01, 2026 04:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.