---विज्ञापन---
सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर हैं ये 5 मलयालम फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद अब Jio Hotstar पर भी कर रही हंगामा

अगर और इस वीकेंड सस्पेंस थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्मों की तलाश कर रहे हैं, तो मलयालम मूवीज से ज्यादा बेहतर फिलहाल कुछ नहीं हो सकता है. दरअसल, बीते कुछ सालों में मलयालम सिनेमा में बेहतरीन कंटेंट देखने को मिल रहा है और आज हम कुछ ऐसी ही शानदार फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है और अब ये ओटीटी पर तहलका मचा रही हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा: 'लोकाह चैप्टर 1 चंद्रा' पिछले साल 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म है, जिसमें कल्याणी प्रियदर्शन, सैंडी, चंदू सलीम कुमार अहम रोल में नजर आए. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 304 करोड़ का कलेक्शन किया था और मलयालम में इस मूवी ने 123 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

L2 एम्पुरान: मोहनलाल स्टारर फिल्म L2 एम्पुरान भी साल 2025 में रिलीज हुई थी और यह एक पॉलिटिकल गैंगस्टर एक्शन फिल्म है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी ने दुनिया भर में 267 करोड़ की कमाई की थी. वह मलयालम में फिल्म ने 97 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

मंजुम्मेल बॉय: मंजुम्मेल बॉय साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. यह फिल्म का डायरेक्शन चिदंबरम ने किया है. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 241 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, इसने मलयालम भाषा में 130 करोड़ कमाए थे. इस जियो हॉटस्टार पर देखें.

थुडारम: फिल्म थुडारम में भी मोहनलाल लीड रोल में नजर आए थे और यह भी 2025 की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 235 करोड़ की कमाई की थी और मलयालम भाषा में 119 करोड़ कमाए थे. इसे भी जियो हॉटस्टार पर देखें.

सर्वम माया: सर्वम माया भी 2025 में रिलीज हुई थी. यह एक सुपरनैचुरल लव स्टोरी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 151 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसने मलयालम भाषा में 74.53 करोड़ की कमाई की थी. इसे भी जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.