---विज्ञापन---

क्राइम थ्रिलर की बाप हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस देख रह जाएंगे दंग

अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी की 5 जबरदस्त क्राइम थ्रिलर मूवीज लेकर आए हैं. क्राइम, थ्रिल, एक्क्शन और सस्पेंस से भरपूर इन फिल्मों की कहानियां आपको बेहद पसंद आने वाली हैं. घर बैठे आराम से आप ये फिल्में ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं. २ `

Drishyam- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू स्टारज फिल्म फिल्म दृश्यम है. इस फिल्म का शानदार सस्पेंस देख आपकी आंखें निकल आएंगी. इसकी कहानी विजय नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की रक्षा करते हुए एक मर्डर के राज को छिपाए रखता है. इसकी पूरी कहानी आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Black Friday- साल 2004 में आई फिल्म ब्लैक फ्राइडे साल 1993 में मुंबई बम धमाकों को दिखाती है. फिल्म में बम धमाकों में शामिल अपराधियों को पुलिस पकड़ने का व्यापक अभियान चलाती है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप, केके मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, गजराज राव लीड रोल हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Raman Raghav 2.0- ये एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसकी कहानी 1960 में मुंबई में हुए हत्याकांड की कहानी पर बेस्ड है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते हैं.

Batla House- साल 2008 में आई ये फिल्म बटला हाउस मुठभेड़ कांड पर बनी है. इसमें जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. ये एक बड़ी ही शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसकी पूरी कहानी आपको Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Andhadhun- इस फिल्म का सस्पेंस देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. इसकी कहानी आकाश नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधा होने का नाटक करता है और एक पियानिस्ट है. ऐसे में आकाश एक मर्डर में फंस जाता है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

First published on: Apr 21, 2026 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.