---विज्ञापन---

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: मंगलवार को ‘भूत बंगला’ ने की चौंका देने वाली कमाई, 5वें दिन फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन बीत चले हैं. अच्छी शुरुआत के बाद अब फिल्म का कलेक्शन तेजी से गिरता नजर आ रहा है.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने शानदार शुरुआत की है. आइए फिल्म के पहले मंगलवार यानी 5वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

भूत बंगला को हुए 5 दिन

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले 16 अप्रैल को फिल्म का पेड प्रीव्यू शो भी रखा गया था. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो गए हैं. इन पांच दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की है.

---विज्ञापन---

5वें दिन की कमाई

बात करें 5वें दिन तो रिलीज के पहले मंगलवार को भूत बंगला ने अबतक 5.22 करोड़ का बिजनेस किया है. ये आंकड़ा शाम 7 बजे तक का है. अभी इस आंकड़े में बदलाव संभव है. इस तरह 5 दिन के अंदर भूत बंगला ने इंडिया में नेट 69.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 83.49 पहुंच गया है. जल्द ही फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.

---विज्ञापन---

इससे पहले भूल भुलैया में दिखी थी अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी

बता दें भूत बंगला प्रियदर्शन की दूसरी हिंदी हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने साल 2007 में भूल भुलैया बनाई थी, जो जबरदस्त हिट हुई थी. भूल भुलैया में भी अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और मनोज जोशी नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 111.40 करोड़ की शानदार कमाई की थी.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

अक्षय कुमार की भूत बंगला में अक्षय के साथ परेश रावल, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू, असरानी और वामिका गब्बी लीड रोल में है. फिल्म में अक्षय डबल रोल में हैं. इसकी कहानी एक मंगलपुर गांव छिपे रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक राक्षस नवविवाहित जोड़े को अपना शिकार बनाता है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2026 08:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.