---विज्ञापन---

‘मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया’ में ‘रॉयल्टी’ शब्द पर हुए कमेंट्स से भड़कीं मेगन मार्कल, बोलीं- ‘बेहद निराश…’

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया में मेघन मार्कल की शो में एंट्री और उसके बाद की कहानी ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि शो में जिस तरह से मेघन का इंट्रोडक्शन कराया गया, उससे उन्हें काफी नाराज किया.

MasterChef Australia में Meghan Markle की एंट्री को जहां कई लोगों ने बड़ी पीआर जीत बताया, वहीं अब इसके पीछे की एक अलग ही कहानी सामने आ रही है. खबर है, कि शो में जिस तरह से मेघन का इंट्रोडक्शन किया गया, उससे वो काफी नाराज और बेहद निराश थीं.

मेघन मार्कल का क्या है विवाद?

दरअसल, मेघन मार्कल गेस्ट जज के तौर पर शो में नजर आईं, लेकिन चैनल के प्रमोशनल वीडियो में होस्ट Poh Ling Yeow ने उन्हें इंट्रोड्यूस करते हुए रॉयल्टी शब्द का इस्तेमाल कर दिया. यही बात मेघन को खटक गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी टीम ने पहले ही साफ तौर पर मेकर्स से अनुरोध किया था, कि उनके परिचय में रॉयल शब्द का इस्तेमाल न किया जाए, लेकिन इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया.

---विज्ञापन---

क्या कहा गया ऑनस्क्रीन?

दिलचस्प बात ये भी है, कि जब ये शूट हो रहा था, उस वक्त मेघन की टीम सेट के बाहर थी, इसलिए उन्हें तुरंत पता नहीं चल पाया, कि ऑनस्क्रीन क्या कहा गया? बाद में जब ये क्लिप सामने आई, तब इस पर आपत्ति जताई गई.

क्या है मेघन की पहचान?

मेघन पहले भी अपने नाम और पहचान को लेकर अपनी पसंद जाहिर कर चुकी हैं. वो चाहती हैं, कि उन्हें मेघन ससेक्स के तौर पर पहचाना जाए, न कि बार-बार उनके पुराने नाम मेघन मार्कल से बुलाया जाए. उनके लिए ये सिर्फ नाम का मुद्दा नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल और फैमिली पहचान से जुड़ा मामला है.

क्यों चर्चा में है मुद्दा?

हालांकि, ये विवाद यहीं तक सीमित नहीं रहा. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेघन और Prince Harry को लेकर कई और मुद्दे भी चर्चा में आ गए. मेघन ने अपने आउटफिट्स को एआई फैशन प्लेटफॉर्म OneOff के जरिए प्रमोट करने, और उससे कमाई करने का फैसला किया, जिस पर शाही मामलों के जानकारों ने सवाल उठाए.

उनकी जर्नी को लेकर क्यों छिड़ी बहस?

इसके अलावा, उनकी इस जर्नी को लेकर एक और बहस छिड़ गई. क्या ये निजी दौरा था, या आधिकारिक? और अगर ये निजी था, तो फिर सुरक्षा के लिए टैक्सपेयर्स के पैसे क्यों खर्च किए जाएं? इसी मुद्दे पर हजारों लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर भी किए. बहरहाल, ‘मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया’ में मेघन की मौजूदगी जितनी चर्चा में रही, उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उनके इंट्रोडक्शन और ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़े विवादों ने बटोरीं.

First published on: Apr 21, 2026 03:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.