---विज्ञापन---
दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, जो है ₹7467409424 की मालकिन, कभी बनना चाहती थीं नन!
बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत हसीनाओं में नंबर वन पर अक्सर ही ऐश्वर्या राय का नाम आता है. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नयनतारा से लेकर अनुष्का शेट्टी तक खूबसूरत हसीनाएं हैं, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रही हैं जो कि अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. इस एक्ट्रेस को दुनिया की सबसे खूबसूरत हसीना कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे की. हाल ही में 'पीपल मैगजीन' ने ऐनी हैथवे को 'दुनिया की सबसे खूबसूरत स्टार 2026' का खिताब दिया है. बता दें 43 साल की हो चुकी ऐनी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं और कई शानदार परफॉर्मेंस दीं. वहीं, आज हम ऐनी के करियर और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करने वाले हैं. एक्ट्रेस एक वक्त पर डिप्रेशन और मिसकैरेज झेल चुकी हैं. इतना ही नहीं वह एक वक्त पर नन बनना चाहती थीं.
ऐनी हैथवे एक जानी मानी अमेरिकी एक्ट्रेस हैं और उनका पूरा नाम ऐनी जैकलीन हैथवे है. 12 नवंबर 1982 को ऐनी का जन्म न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन इलाके में हुआ था. वह आयरिश, अंग्रेज, जर्मन और फ्रेंच मूल से हैं. एक्ट्रेस के पिता जेराल्ड एक लेबर वकील थे और मां केट एक एक्ट्रेस थीं. एक्टेस के दो भाई भी हैं, जिसमें से एक का नाम माइकल और दूसरे का नाम थॉमस है. ऐनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू कर दिया था. जब वह एक टीनएज थी तो उन्होंने टीवी शो गेट रियल से काम की शुरुआत की, जो कि 1999 में आया था.
इसके बाद साल 2001 में द प्रिंसेज डायरीज से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. इसके बाद वह साल 2004 में एला एनचांटेड, ब्रोकबैक माउंटेन, द डेविल वियर्स प्राडा, रैचल गेटिंग मैरिड,'गेट स्मार्ट' (2008), 'ब्राइड वॉर्स' (2009), 'वैलेंटाइन्स डे' (2010), 'लव एंड अदर ड्रग्स' (2010), 'ऐलिस इन वंडरलैंड' (2010), 'द डार्क नाइट राइजेज' (2012), 'लेस मिजरेबल्स', 'इंटरस्टेलर' (2014), 'द इंटर्न' (2015), 'ओशन्स 8' (2018), 'द हसल' (2019), 'द आइडिया ऑफ यू' (2024), और मिनी सीरीज 'वीक्रैश्ड' (2022) जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था. वहीं, एक्ट्रेस के रैचल गेटिंग मैरिड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था. इतना ही नहीं वह एक ऑस्कर अवॉर्ड, एक बाफ्टा अवॉर्ड और एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और एक प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है.
इतना ही नहीं ऐनी की पॉपुलैरिटी बहुत जबरदस्त हैं. उनकी फिल्मों ने अभी तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 6.8 बिलियन यानी की 63583.40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. वह साल 2015 से दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.
पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो ऐनी ने साल 2004 से 2008 तक इटैलियन रियल एस्टेट डेवलपर Raffaello Follieri को डेट किया. लेकिन 2008 में Raffaello Follieri को अरेस्ट किया गया था. उन्हें टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था और उन्हें चार साल की जेल हुई, जिसके बाद ऐनी संग रिश्ता टूट गया. इस पूरे बवाल के कारण ऐनी 2007 में डिप्रेशन में चली गई थीं, जिसके बारे में उन्होंने खुद कबूल किया है. इतना ही नहीं इस ब्रेकअप के बाद उन्होंने सिगरेट तक पीना शुरू कर दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने सिगरेट छोड़ दी थी और शाकाहारी न गईं. लेकिन 2012 में वीगन बनी और फिर से 2014 में उन्होंने नॉनवेज खाना शुरू कर दिया था.
वहीं, ऐनी ने 29 सितंबर 2012 को यहूदी रीति रिवाजों से बिजनेसमैन एडम शुलमन से शादी की. ऐनी के दो बेटे हैं, जिसमें से बड़े बेटे जोनाथन का जन्म 2016 में हुआ और दूसरे बेटे जैक का जन्म 2019 में हुआ. हालांकि 2015 में एक्ट्रेस मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं.
एक्ट्रेस की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2026 तक ऐनी हैथवे की टोटल नेटवर्थ 746.74 करोड़ यानी कि 80 मिलियन है. वह हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हसीनाओं में से एक हैं. इतना ही नहीं वह साल 2020 में उन्होंने फिल्म द विचेज के लिए 15 मिलियन फीस वसूली थी. इसके अलावा वह शो वी क्रैश्ड के लिए हर एपिसोड के लिए करीब $750,000 की फीस मिली. इसके अलावा वह एडवर्टाइजमेंट, टीवी शोज, फिल्मों, इंस्टाग्राम पोस्ट से भी कमाई करती हैं. बता दें कि ऐनी जल्द ही फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 में नजर आएंगी, जो कि 1 मई 2026 को रिलीज होगी.