---विज्ञापन---
टीवी की वो मुस्लिम हसीना, जिसने हिंदू प्रेमी संग रचाई शादी, कभी पर्दे पर अपने ही पति की बनी थी ‘मां’
आज हम आपके लिए टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी हसीना से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने प्यार में मजहब की दीवार तोड़ दी. मुस्लिम एक्ट्रेस ने अपने हिन्दू बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई. एक्ट्रेस टीवी के कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं. अपनी दमदार पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज के लिए आज भी एक्ट्रेस जानी जाती हैं.
हम बात कर रहे हैं टीवी की मशहूर अदाकारा किश्वर मर्चेंट की, जिन्होंने अबतक कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है. किश्वर ने अपने ही को-स्टार सुयश रॉय संग शादी कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था. दोनों की लवस्टोरी एक शो के सेट पर शुरू हुई थी.
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट टीवी के कई पॉपुलर शोज और रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं. वो बिग बॉस 9 का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्हें असली पहचान शो प्यार की ये एक कहानी से मिली, जिसमें उन्होंने हसीना रायचंद का किरदार निभाया था. इसी शो में उनके पति सुयश राय उनके बेटे के रोल में नजर आए थे. शो दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं.
दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. पर्दे पर सुयश की मां का किरदार निभाने वाली किश्वर अपना दिल हार बैठीं और फिर दोनों ने शादी रचा ली. साल 2016 में दोनों ने शादी की. हालांकि इस रिश्ते को मंजूरी मिलना आसान नहीं था. सुयश किश्वर से 8 साल छोटे हैं. हालांकि बाद में सब ठीक हो गया.
शादी के बाद भी कपल को काफी कुछ झेलना पड़ा. दोनों को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. लोगों ने उम्र के अंतर को लेकर कई बातें कहीं. लेकिन किश्वर और सुयश ने कभी इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया. आज कपल का बेटा भी है.
किश्वर मर्चेंट अबतक शो हिप हिप हुर्रे, एक हसीना थी, इतना करो ना मुझे प्यार, हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल, प्यार की ये एक कहानी और कैसी ये यारियां जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं.