---विज्ञापन---
बॉलीवुड की वो हसीना, जिसने एक्टर को किया डेट लेकिन फिर क्रिकेटर से रचाई शादी, हुआ तलाक
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ही किसी ना किसी एक्टर और एक्ट्रेस के तलाक की खबरें आती रहती हैं. लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद जब भी कपल अलग होने का फैसला करता है, वह फैंस के लिए भी दुखद होता है. वहीं, आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने रिश्ते में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. इस हसीना ने लंबे वक्त तक एक एक्टर को डेट किया था. लेकिन बाद में क्रिकेटर से शादी रचाई थी. हालांकि उन दोनों का भी तलाक हो गया था और आज वह एक सिंगल मदर बन अपने बेटे की परवरिश कर रही है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नताशा स्टेनकोविक की. वह एक सर्बियन मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म सत्याग्रह से की थी, जिसका डायरेक्शन प्रकाश राज ने किया था. इस फिल्म में उन्होंने डांस नंबर ‘आईयो जी’ किया था.
इतना ही नहीं नताशा ने तमाम डांस नंबर पर काम किया है. वह बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू में नजर आईं थी और इससे वह खूब पॉपुलर हुई थीं. इसके अलावा महबूबा डांस सॉन्ग में भी दिखी थीं. इतना ही नहीं वह शाहरुख खान की फिल्म जीरो में नजर आईं थी. इसमें उन्होंने कैमियो रोल किया था.
इसके बाद साल 2014 में बिग बॉस 8 में नजर आई थीं. इस दौरान नताशा ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. वह नच बलिये 9 में भी नजर आ चुकी हैं. इस दौरान वह टीवी एक्टर अली गोनी के साथ जोड़ी बनाकर डांस करते हुए दिखी थीं. दोनों उस दौरान एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे. हालांकि यह रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और उनका ब्रेकअप हो गया.
वहीं, अली गोनी से ब्रेकअप के बाद नताशा का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ा था. दोनों ने पहले एक दूसरे को डेट किया और कोरोना के टाइम 2020 में शादी कर ली. कपल का एक बेटा भी है. हालांकि दोनों ने दो बार शादी की थी. जब कोविड-19 का कहर खत्म हुआ तो कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पूरे रीति रिवाज से शादी की थी. इस दौरान उनका बेटा भी मौजूद था.
हालांकि शादी के चार साल बाद कपल ने 2024 में हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया था. वहीं, कपल अब अपने बेटे अगस्त्य का मिलकर ध्यान रखते हैं. वहीं, नताशा हमेशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ रहती हैं. इतना ही नहीं तलाक के बाद भी नताशा हार्दिक के परिवार से मिलती रहती हैं. बता दें कि बीते दिनों हार्दिक ने अपनी एक्स वाइफ और बेटे को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी.
वहीं, नताशा को लेकर बात करें तो वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अक्सर ही अपनी लाइफ, फिटनेस से जुड़ी चीजें, फोटोज, वीडियो शेयर करती रहती हैं. वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती है.