---विज्ञापन---
3 बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस को टीवी सीरियल ने दिलाई पहचान, निधन पर पीएम मोदी ने जताया था शोक

Actress Birthday Special: भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़े सभी एक्टर्स के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. कई एक्टर्स को सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद भी ये सम्मान हासिल करना मुश्किल है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि नेशनल अवॉर्ड विनर के लिए बॉलीवुड में पहचान बना पाना मुश्किल है तो क्या आप मानेंगे? आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद भी एक हिट सीरियल से लोगों के बीच पहचान मिली.

आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सुरेखा सिकरी हैं, जिन्हें लोग आज 'बालिका वधु' की दादीसा के नाम से पहचानते हैं. अपने करियर में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी की बर्थ एनिवर्सरी है.

सुरेखा सिकरी का जन्म 19 अप्रैल 1945 में हुआ. सुरेखा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की है. साल 1971 में सुरेखा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएट हुईं.

सुरेखा सिकरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1977 में आई पॉलिटकल ड्रामा फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से की थी. फिल्मों में काम करने से पहले सुरेखा एनएसडी रिपर्टरी कंपनी के साथ काम किया.

'किस्सा कुर्सी का' फिल्म के बाद से सुरेखा सिकरी ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें हिंदी के साथ-साथ साउथ सिनेमा की फिल्में भी शामिल थीं. सुरेखा सिकरी को अपनी दमदार एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड मिले हैं, जिसमें 3 नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं.

लेकिन नेशनल अवॉर्ड विनर सुरेखा सिकरी को लोगों के बीच पहचान टीवी के हिट सीरियल 'बालिका वधु' से मिली, जिसमें उन्होंने खड़ूस दादीसा का किरदार निभाया था. फिर 16 जुलाई 2021 को सुरेखा सिकरी का निधन हो गया, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया था.