Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay से लेकर Dhanush तक, इन 6 साउथ स्टार्स के तलाक ने फैंस को दिया झटका

South Indian Stars Divorce: बॉलीवुड की तरह ही अब लोग साउथ सिनेमा के स्टार्स की भी लाइफ की गॉसिप्स में दिलचस्पी ले रहे हैं. हाल ही में ​थलपति विजय के तलाक वाले मामले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. आज हम आपको 6 ऐसे साउथ स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके तलाक की खबरों ने फैंस को जोरदार झटका दिया था.

Thalapathy Vijay and Sangeetha: थलपति विजय की पत्नी संगीता ने हाल ही में चैन्नई के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है. संगीता द्वारा शादी के 27 साल बाद अचानक उठाये गए इस कदम ने विजय के फैंस को जोर का झटका दिया है.

Dhanush and Aishwarya Rajinikanth: साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रनजीकांत ने नवंबर 2024 में तलाक लिया और अपनी 18 साल पुरानी शादी का रिश्ता तोड़ दिया. खबरों के अनुसार, दोनों लंबे समय तक अलग रह रहे थे और उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लिया.

GV Prakash Kumar and Saindhavi: इसी तरह एक्टर जीवी प्रकाश और सैंधवी ने भी साल 2024 में एक दूसरे से अलग होने की घोषणा कर दी थी. जीवी प्रकाश और सैंधवी स्कूल टाइम से डेट कर रहे थे.

Jayam Ravi and Aarti Ravi: साउथ की क्राइम थ्रिलर फिल्मों के स्टार जयम रवि ने सितंबर 2024 में अपने तलाक का ऐलान किया था. जयम रवि ने पत्नी आरती से अपना 15 साल पुराना शादी का रिश्ता तोड़ दिया.

Yuva Rajkumar and Sridevi Byrappa: युवा राजकुमार ने जून 2024 में पत्नी श्रीदेवी से तलाक के लिए आधिकारिक तौर पर अर्जी दाखिल की थी. दोनों ने ही एक दूसरे पर खूब आरोप लगाए. इस बीच उनका 5 साल पुराना रिश्ता टूट गया.

Prabhu Deva and Lata: साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित सेलिब्रिटी तलाक प्रभु देवा और उनकी पहली पत्नी रामलथ (लता) का थी.

First published on: Feb 28, 2026 03:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.