---विज्ञापन---
‘कभी-कभी हीरो… फिल्म में…’ तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में काम पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मुझें कभी…

Taapsee Pannu Big Statment on Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'अस्सी' के लिए खूब तारीफे बटोर रही हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसी बीच तापसी पन्नू ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जहां उन्होंने बताया कि कई हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू से पूछा गया कि क्या कभी कुछ ऐसा हुआ है कि उनकी हाजिर जवाबी की वजह से उन्हें किसी फिल्म में काम न मिला हो? इस सवाल का जवाब तापसी ने खुलकर दिया.

तापसी पन्नू अपने जवाब में कहा, 'सच कहूं तो मुझे इस बारे में कभी सीधे तौर पर पता नहीं चल पाया. शायद कह सकते हैं कि पता चला. ऐसी बातें आपको कभी पता नहीं चलती हैं. सब कुछ ऐसे ही हो जाता है.

तापसी पन्नू ने आगे कहा, 'जब उनसे पूछो तो वो कह देते हैं कि नहीं, नहीं, मैं उसके साथ काम नहीं करना चाहता क्योंकि फलां-फलां रीजन है. फिर ये बातें आप तक कभी नहीं पहुंची हैं.'

तापसी पन्नू ने आगे कहा, 'मुझे जो पता चलता है, वो बस इतना है कि कभी-कभी हीरो नहीं चाहता कि मैं फिल्म में रहूं. मुझे लगता है कि यह बात सबको पता है, हीरो ही इसका फैसला करते हैं. यह ज्यादातर ऐसी फिल्मों में होती है जिनमें स्टार सिर्फ हीरो-हीरोइन होते.

तापसी पन्नू ने आगे कहा, 'वहीं, जब कोई डायरेक्टर बड़ा स्टार होता है तो आप उस फिल्म में इसलिए होते हो क्योंकि वो डायरेक्टर ऐसा चाहता है. उदाहरण के लिए, जब राजू सर (राजकुमार हिरानी) मुझे फिल्म (डंकी) में लेना चाहते थे, तो मैं फिल्म में थी.'

अपनी बात को पूरा करते हुए तापसी ने कहा, 'यह सबके लिए एक बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि मैं उन फिल्मों के कॉमन सर्किट में नहीं हूं, तो यह काफी चौंकाने वाली बात हो जाती है. मुझे लगता है कि इससे बहुत से लोगों को एक बड़ा झटका लगा था.