---विज्ञापन---
दादा सुपरस्टार, मां-भाई-भाभी भी बड़े सितारे… बिजनेस में झंडे गाड़ने के बाद अब इस स्टार किड की बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड के कई दिग्गज ऐसे हैं, जिनके बच्चों ने अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए, इंडस्ट्री में अपनी धाक बनाई, दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाने में कामयाब रहे, आज हम आपको ऐसे ही एक स्टार किड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पिता सुपरस्टार रहे, मां करती थी हर दिल पर राज, भाई ने पिता को दी कड़ी टक्कर और बने बड़े स्टार, भाभी की खूबसूरती और एक्टिंग के कायल हैं लोग, लेकिन इस हसीना ने अपना खुद का खाड़ा किया बिजनेस, और अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं.
बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं. सालों तक लाइमलाइट से दूर रहकर अपना सफल बिजनेस खड़ा करने वाली रिद्धिमा अब 2026 में एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उनकी पहली फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रिद्धिमा, दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं, जबकि सुपरस्टार रणबीर कपूर उनकी छोटे भाई हैं. फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी होने के बावजूद रिद्धिमा ने लंबे समय तक एक्टिंग से दूरी बनाए, रखी और फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.
उन्होंने 2016 में अपनी मां नीतू कपूर के साथ मिलकर R Jewelry ब्रांड लॉन्च किया, जो आज हाई एंड ज्वेलरी मार्केट में एक जाना-माना नाम बन चुका है. डिजाइनिंग की पढ़ाई उन्होंने लंदन से की और अपने हुनर के दम पर बिजनेस में मजबूत पकड़ बनाई.
यही वजह है, कि रिद्धिमा को एक सफल एंटरप्रेन्योर के रूप में भी पहचाना जाता है. पर्सनल लाइफ की बात करें, तो रिद्धिमा ने 2006 में दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की. वे एक बेटी की मां हैं, और अकसर दिल्ली-मुंबई के बीच अपने काम और परिवार को बैलेंस करती नजर आती हैं.
हालांकि, अब रिद्धिमा ने अपने करियर में नया मोड़ लेते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है. फिल्म 'दादी की शादी' में उनके साथ उनकी मां नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.
फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर चुका है. दिलचस्प बात ये है, कि 40 की उम्र पार करने के बाद रिद्धिमा का ये डेब्यू कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन माना जा रहा है.
जहां एक ओर उनके भाई रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर अपना जादू चला रहे हैं, वहीं अब रिद्धिमा भी अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं. फैंस को अब 8 मई का इंतजार है, जब वे रिद्धिमा को पहली बार बड़े पर्दे पर एक्टिंग करते देख पाएंगे.