---विज्ञापन---
Netflix पर जमकर बवाल काट रही 2 घंटे 21 मिनट की ये धांसू फिल्म, कहानी है एकदम तगड़ी
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों साउथ सिनेमा की एक ऐसी दिल छू लेने वाली फिल्म जमकर बवाल काट रही है जिसने हर किसी को अपने स्कूल के दिनों की याद दिला दी है. पहली मोहब्बत और पुरानी यादों के खूबसूरत ताने-बाने से बुनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है. सादगी और गहरे इमोशन्स से सजी करीब 2 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म को रेटिंग्स के मामले में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के हैरान कर देने वाले ट्विस्ट ने लोगों को बांधकर रख दिया है.
नेटफ्लिक्स पर छा गई 2 घंटे 21 मिनट की 'विद लव'
अगर आप वीकेंड पर एक बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) पर मौजूद तमिल फिल्म विद लव (With Love) आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है. करीब 2 घंटे 21 मिनट के रनटाइम वाली इस फिल्म ने अपनी सादगी और इमोशनल कहानी के दम पर ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा रखा है. दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे आईएमडीबी (IMDb) पर 7.7 की शानदार रेटिंग हासिल हुई है.
स्कूल के दिनों की याद दिलाएगी फिल्म की कहानी
यह फिल्म दर्शकों को वापस उन गलियों और सुनहरे दिनों में ले जाती है जहां स्कूल का जीवन, दोस्तों की महफिल और पहली मोहब्बत सबसे ज्यादा खास होती थी. फिल्म में इस बात को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है कि बचपन और स्कूल के समय बिताए गए पल इंसान की पूरी जिंदगी के लिए कितनी बड़ी और अनमोल पूंजी होते हैं. अगर आप साउथ की सुपरहिट फिल्म 96 या ऑटोग्राफ (Autograph) जैसी पुरानी यादों वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह मूवी आपको बेहद पसंद आने वाली है.
सत्या और मनीषा की जिंदगी की उलझी हुई दास्तां
इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से दो किरदारों मनीषा और सत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी की शुरुआत सत्या नाम के एक सीधे-साधे लड़के से होती है, जिसके घरवाले उसके लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे होते हैं. सत्या की बहन उसकी मुलाकात शादी के लिए एक लड़की से फिक्स कराती है, लेकिन जब सत्या उस लड़की से मिलने पहुंचता है, तो वहां से फिल्म की कहानी एक बेहद भावुक और अलग मोड़ ले लेती है.
पहली ही मुलाकात में टूट जाता है सत्या का दिल
सत्या अपनी होने वाली मंगेतर से मिलने जिस उम्मीद के साथ जाता है, वहां उसे एक ऐसी कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ता है जिसे सुनकर उसके होश उड़ जाते हैं. वह लड़की पहली ही मुलाकात में सत्या से साफ कह देती है कि वह किसी और से प्यार करती है और उसका पहले से ही एक बॉयफ्रेंड है, जिसे वह अपने साथ वहां लेकर भी आई है. यह बात सुनते ही सत्या का दिल पूरी तरह से टूट जाता है और फिल्म यहीं से एक नई दिशा में आगे बढ़ती है.
सस्पेंस और इमोशन्स के साथ हिंदी में भी उपलब्ध
दिल टूटने के बाद फिल्म में असली ट्विस्ट तब आता है जब सत्या की जिंदगी में दोबारा से प्यार और उसके पुराने स्कूल के दिनों की यादों की एंट्री होती है. क्या सत्या को अपना सच्चा जीवनसाथी मिल पाएगा और क्या मनीषा संग उसकी कहानी मुकम्मल होगी, इन सभी सस्पेंस से पर्दा फिल्म के आखिरी हिस्से में उठता है, जो काफी इमोशनल और सुकून देने वाला है. बेहतरीन गानों और शानदार बैकग्राउंड स्कोर से सजी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी डबिंग के साथ भी देखने के लिए उपलब्ध है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.