Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं ट्रेंडिंग हसीना Seerat Kapoor? अल्लू अर्जुन की ‘प्रॉपर्टी’ बताने वाले पर भड़कीं एक्ट्रेस, लेकिन क्यों खामोश हैं एक्टर?

---विज्ञापन---

तेलुगु और बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सीरत कपूर उस वक्त विवादों में आ गईं, जब उन्होंने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ प्राइवेट तस्वीरें साझा कीं. इसके बाद से ही कुछ 'ट्रोल्स' ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब एक इंस्टाग्राम यूजर ने उन्हें 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' कह डाला. सीरत ने इस ओछी मानसिकता को नजरअंदाज करने के बजाय उसे सबके सामने बेनकाब किया और स्पष्ट किया कि एक महिला की अपनी पहचान और सपने होते हैं, वह किसी की जागीर नहीं है. उनके इस साहसी जवाब की अब हर तरफ तारीफ हो रही है.

विवाद की जड़: जन्मदिन वाली तस्वीरें

मामला तब शुरू हुआ जब 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर सीरत ने उनके साथ प्राइवेट जेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं. इन तस्वीरों से खुलासा हुआ कि दोनों काफी गहरे दोस्त हैं, लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे गलत रंग देना शुरू कर दिया.

---Advertisement---

'प्रॉपर्टी' वाले कमेंट पर भड़कीं एक्ट्रेस

हाल ही में जब सीरत ने अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की, तो एक यूजर ने कमेंट में उन्हें अल्लू अर्जुन की 'प्रॉपर्टी' बताया. सीरत ने जवाब में लिखा, "कोई भी महिला कभी किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती. वह अपनी खुद की इंसान है, जिसकी अपनी पहचान, सपने और आवाज है. सम्मान के साथ तारीफ करें, मालिकाना हक जताकर नहीं."

इमोजी से सम्मान नहीं बढ़ता

सीरत ने यूजर को आईना दिखाते हुए कहा कि बात के पीछे 'दिल वाली आंखों' का इमोजी लगा देने से आपकी कही गई ओछी बात सम्मानजनक नहीं हो जाती. उन्होंने साफ किया कि महिलाओं के प्रति ऐसी सोच समाज के लिए कितनी घातक है.

---Advertisement---

फैंस का मिला जबरदस्त सपोर्ट

एक्ट्रेस के इस स्टैंड के बाद उनके फैंस ने भी ट्रोल्स की क्लास लगाई. एक फैन ने लिखा, "आप बहुत सम्मानजनक हैं, ऐसे बेचारे लोगों को जवाब देकर अपना समय खराब न करें." ज्यादातर लोगों ने सीरत की तारीफ की कि उन्होंने सही समय पर अपनी आवाज उठाई.

खामोश क्यों हैं अल्लू अर्जुन?

जहां एक तरफ सीरत कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने इस पूरे विवाद पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है. फैंस के मन में सवाल है कि आखिर एक्टर इस मामले पर स्टैंड क्यों नहीं ले रहे हैं?

---Advertisement---

कौन हैं सीरत कपूर?

सीरत एक बेहतरीन डांसर, कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2014 में तेलुगु फिल्म 'रन राजा रन' और बॉलीवुड फिल्म 'जिद' से डेब्यू किया था. हाल ही में वे 'भामाकल्पम 2' और 'मनामे' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं. एक्टिंग से पहले उन्होंने बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर भी काम किया है.

First published on: May 12, 2026 03:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola