---विज्ञापन---
थलपति विजय ले रहे थे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तो इस बीच तृषा कृष्णन और नए सीएम की मां ने किया कुछ ऐसा कि हैरान रह गए लोग
Thalapathy Vijay Mother and Trisha Krishnan: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय, उर्फ जोसेफ विजय, अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. रविवार, 10 मई 2026 को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली. इस समारोह में विजय के परिवार के साथ-साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी मौजूद रही. जब विजय शपथ ले रहे थे, उसी बीच तृषा कृष्णन और उनकी मां ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.
थलपति विजय का शपथ ग्रहण
थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें लाखों लोगों की भीड़ पहुंची. वहीं, विजय के इस स्पेशल मौके पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और नए सीएम का परिवार भी मौजूद रहा. समारोह में तृषा एक सुंदर सी नीली साड़ी पहनकर पहुंचीं.
विजय की मां और तृषा कृष्णन
विजय के समारोह में अपनी सीट पर बैठने के लिए जब विजय की मां शोभा चंद्रशेखर पहुंचीं, तो इस दौरान तृषा कृष्णन ने उन्हें मुस्कुराते हुए पूरे गर्मजोशी से ग्रीट किया. इस दौरान अपनी-अपनी सीटों पर बैठने से पहले विजय की मां शोभा ने तृषा को प्यार से गले लगाया.
विजय इस जिम्मेदारी को…
चुनाव में अपने बेटे की जीत और उनके सीएम बनने को लेकर शोभा ने कहा, 'विजय इस जिम्मेदारी को बखूबी संभालेंगे; मुझे उन पर पूरा विश्वास है.' मदर्स डे में आयोजित हुए इस समारोह में विजय के साथ-साथ तृषा की मां उमा कृष्णन भी मौजूद थीं.
नए शासन की शुरुआत
मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद विजय ने अपने पहले संबोधन में कहा कि अब एक सच्चे धर्मनिरपेक्षता और सोशल जस्टिस के लिए समर्पित शासन के एक नए युग का आरंभ हो गया है. एक नए शासन की शुरुआत हो गई है.
तृषा और विजय का रिश्ता
इस बीच तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर भी काफी खबरें आ रही हैं. बता दें कि विजय की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और एक्टर पर एक एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप लगाया है. इस समारोह में संगीता और उनके बच्चे शामिल नहीं थे.