Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video की सबसे धमाकेदार सस्पेंस थ्रिलर, 5 सालों से जीत रही दर्शकों का दिल, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनकी कहानी दर्शकों के दिल और दिमाग में एक छाप छोड़ जाती हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों को हैरान कर देती है. पिछले 5 साल से ये मूवी ओटीटी पर बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर मूवी बनी हुई है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को आईएमडीबी की तरफ से 8.4 की धांसू रेटिंग मिली है. इसकी कहानी देखकर आज भी दर्शकों का दिमाग हिल जाता है. ये मलयालम सिनेमा की एक बड़ी शानदार फिल्म है.

---Advertisement---

हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म दृश्यम 2 की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर फ्रेंचाइज दृश्यम की ये दूसरी किस्त प्राइम वीडियो पर खूब देखी जा रही है.

साउथ के साथ ही हिंदी भाषा में भी दृश्यम 2 जमकर देखी जा रही है. बात करें फिल्म के कहानी की तो इसकी कहानी जॉर्ज कुट्टी की फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस ऑफिर के बेटे की हत्या के आरोपी माना जाता है.

---Advertisement---

आगे की कहानी जॉर्ज के परिवार और पुलिसवालों बीच घूमती है. पुलिस जॉर्ज के ऊपर आरोप साबित करना चाहती है, लेकिन पुलिस नाकाम रहती है और जॉर्ज बड़ी चालाकी से अपने परिवार को बचा लेता है.

मलयालम भाषा की फिल्म दृश्यम सुपरस्टार मोहनलाल की अबतक की सबसे सफल फ्रैंचाइजी है. अबतक इस फ्रैंचाइजी की दो फिल्में आ चुकी हैं. वहीं हाल ही में मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 का टीजर रिलीज किया है और जल्द ही इस फ्रेंचाइज की तीसरी किस्त यानी दृश्यम 3 आने वाली है. इसकी रिलीज डेट 21 मई 2026 रखी गई है.

First published on: Apr 30, 2026 05:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.