---विज्ञापन---
सड़क हादसे में दिग्गज अभिनेता का निधन, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Veteran Actor Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस एक्टर संतोष नायर का निधन हो गया है. फिल्म 'मोहिनीअट्टम' और 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर संतोष नायर की मौत एक सड़क हादसे में हुई. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.
एक्टर की कार का एक्सीडेंट
बताया जा रहा है कि मलयालम एक्टर संतोष नायर की कार में वे यात्रा कर रहे थे तभी उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई. दोनों गाड़ियों के बीच ये टक्कर इनती जबरदस्त थी की एक्टर की कार के परखच्चे उड़ गए थे.
इलाज के दौरान तोड़ा दम
इस हादसे में संतोष नायर और उनकी पत्नी शुभाश्री गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलते ही उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां एक्टर को इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया.
पुलिस कर रही जांच
मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में लॉरी का ड्राइवर भी घायल हो गया. वहीं, पुलिस केस दर्ज करके इस मामले की जांच में जुट गई हैं. संतोष नायर के निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रखा दिया है.
संतोष नायर का एक्टिंग करियर
संतोष नायर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1982 में आई फिल्म 'इथु नजंगलुडे कथा' से की थी. उन्होंने अपने 44 साल के एक्टिंग करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं. इन फिल्मों में उन्होंने खलनायक, लीड रोल, सपोर्टिंग कैरेक्टर और कॉमिक रोल किए हैं.
संतोष नायर की आखिरी
संतोष नायर को आखिरी बार साइजू कुरुप स्टारर फिल्म 'भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम' में देखा गया था, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जल्द ही इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.