---विज्ञापन---

साउथ के इस सुपरस्टार का 4 महिलाओं से रहा संबंध, रचाई दो शादियां, एक के साथ 13 साल तक रहा लिव इन रिलेशनशिप

बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर साउथ, तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो शादियां की हैं. हालांकि कुछ एक्टर्स की ये शादियां टिकी नहीं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही साउथ सुपरस्टार के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने दो-दो शादियां की हैं. वहीं, एक के साथ वह सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

कमल हासन

दरअसल, हम बात कर रहे हैं कमल हासन की. कमल हासन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं और कई सुपरहिट मूवीज भी रही हैं. इतना ही नहीं वह सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. साउथ फिल्मों के अलावा वह बॉलीवुड में भी कई मूवीज में काम कर चुकी हैं.

---Advertisement---

कमल हासन रिलेशनशिप

हालांकि आज हम उनके करियर के बारे में नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करेंगे. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन की जिंदगी में 4 महिलाएं रह चुकी हैं. जिसमें से 2 से उन्होंने शादी की और बाती 3 के साथ उनका अफेयर चला था.

कमल हासन-श्रीविद्या

कमल हासन की जिंदगी सबसे पहले 70 की दशक की एक्ट्रेस श्रीविद्या आई थीं. श्रीविद्या के साथ कमल का रिश्ता बेहद खास था और दोनों के रिश्ते के किस्से अक्सर ही सुनने को मिला करते थे. दोनों की मुलाकाच फिल्म अपूर्व रागंगल के सेट पर हुई थी और वहीं से लव स्टोरी की शुरुआत हुई. शीदी न हो पाने और करियर की प्राथमिकता देने के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया था.

---Advertisement---

कमल हासन-वाणी गणपति

लिस्ट में दूसरा नाम कमल हासन का वाणी गणपति के साथ जुड़ा था. वह उनकी पत्नी थीं. हालांकि दोनों की शादी लंबे वक्त तक नहीं चली और तलाक हो गया.

कमल हासन-सारिका

इसके बाद कमल हासन ने एक्ट्रेस सारिका के साथ शादी की थी. कपल की दो बेटियां है, जिसमें से एक का नाम श्रुति हासन है और दूसरी का नाम अक्षरा है. हालांकि सागरिका और कमल का रिश्ता भी लंबा नहीं चला और दोनों 2004 में अलग हो गए.

कमल हासन-गौतमी

इतना ही नहीं कमल हासन का सारिका से तलाक के बाद एक्ट्रेस गौतमी से नाम जुड़ा था. बताया जाता है कि गौतमी और कमल हासल 13 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे. हालांकि उन्होंने उनके साथ कभी भी शादी नहीं की थी.

First published on: Apr 26, 2026 10:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.