---विज्ञापन---
Thalapathy Vijay आज लेंगे सीएम पद के लिए शपथ, समारोह में ट्रेडिशनल लुक में पहुंची रूमर्ड गर्लफ्रेंड Trisha Krishnan
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम(टीवीके) ने तमिलनाडु इलेक्शन में शानदार परफॉर्म किया और बहुमत प्राप्त करके इतिहास रच दिया. जिसके बाद आज एक्टर सुबह 10 बजे सीएम पद के लिए शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हो रहा है. इस दौरान विजय के परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए हैं. हालांकि उनकी पत्नी संगीता नजर नहीं आई है. लेकिन इस बीच विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गई हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची तृषा
तृषा कृष्णन विजय को सपोर्ट करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची हैं. एक्ट्रेस इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हैं. उन्होंने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी है. जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने बालों में गजरा लगाया हुआ है. उनकी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की वीडियो और फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. खबर अपडेट हो रही है...
तृषा पर टिकी सभी की निगाहें
वहीं, तृषा के समारोह में पहुंचने के बाद सभी की निगाहें उन पर टिक गई. एक्ट्रेस इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों से मिलते हुए नजर आईं. उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया.
थलापति बने तमिलनाडु के सीएम
दूसरी ओर विजय थलापति भी सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच गए थे. वह व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट पहनकर पहुंचे थे. वहीं, अब एक्टर तमिलनाडु के सीएम बन चुके हैं और उन्होंने सीएम पद के लिए शपथ ले ली है.
15 साल पुराने दोस्त हैं तृषा और विजय
तृषा और विजय को लेकर बात करें तो दोनों ही गहरे दोस्त हैं. दोनों ही बीते 15 साल से दोस्त हैं और तमाम फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों को आखिरी बार फिल्म लियो और ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में देखा गया था. हालांकि बीते कुछ महीनों से तृषा और विजय को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
विजय-तृषा के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहें
दरअसल, विजय की पत्नी संगीता ने कुछ महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी. इसके साथ ही उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था. इन आरोपों के बीच एक्टर को तृषा के साथ एक रिसेप्शन पार्टी में साथ देखा गया. इतना ही नहीं विजय के इलेक्शन जीतने के बाद तृषा सबसे पहले एक्टर से मिलने पहुंची थी. जिसके कारण लोग लगातार दोनों के रिश्ते को लेकर बातें बना रहे हैं.