---विज्ञापन---
थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह से नदारद रहे बीवी और बच्चे, लेकिन रूमर्ड गर्लफ्रेंड लूट ले गई लाइमलाइट
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति सी जोसेफ विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली. एक्टर ने पहली बार तमिलनाडु इलेक्शन में हिस्सा लिया था और उनकी पार्टी TVK ने इसमें इतिहास रच दिया. इलेक्शन में जीत के बाद चारों ओर उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं. यहां तक कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में उनके माता पिता भाई और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी शामिल हुई थीं. हालांकि इस बड़े समारोह के दौरान उनके बीवी बच्चे शामिल नहीं थे. तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों था.
थलपति के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी तृषा, लेकिन गायब रहे बीवी-बच्चे
दरअसल, थलपति विजय के सीएम बनने से तमिलनाडु की जनता, उनके फैंस और परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं. इतना ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस ने भी उन्हें इसको लेकर बधाई दी है. हालांकि उनके शपथ समारोह में पत्नी संगीता, बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा मौजूद नहीं थी, जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर बातें चल रही है. लोग लगातार विजय को लेकर सवाल उठा रहे हैं और लोगों का कहना है कि खुलेआम वो और तृषा एक दूसरे के साथ दिख रहे हैं, लेकिन उनका परिवार इतना बड़ा इलेक्शन जीतने के बाद भी साथ नहीं है.
तृषा ने विजय की मां को लगाया था गले
तृषा कृष्णन विजय थलपति के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी. एक्ट्रेस इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए नजर आईं थी. इतना ही नहीं वह विजय की मां से भी मिली थीं और उन्होंने एक्ट्रेस को गले भी लगाया था. वहीं, तृषा के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद होने को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, "आज मुझे बस विजय की पत्नी संगीता, उनके बेटे जेसन संजय और उनकी बेटी साशा की कमी खल रही है. इस ऐतिहासिक मौके पर उनकी मौजूदगी खूबसूरत होती.
लोगों ने उठाए तृषा और विजय के रिश्ते पर सवाल
एक अन्य यूजर ने लिखा, " ज़रा सोचिए, आपकी उम्र 51 साल है... और आपकी जिंदगी के सबसे अहम पल में आपका अपना बेटा-बेटी भी आपके साथ नहीं है. फिर भी आप दूसरी औरतों के साथ अपने अफेयर में ही उलझे हुए हैं... और उस औरत को अपनी पत्नी से ज़्यादा अहमियत दे रहे हैं, जिसने 25 सालों तक आपका साथ दिया. इतना गिरा हुआ इंसान मैंने आज तक नहीं देखा. जोसेफ विजय.
कुछ फैंस ने किया विजय का बचाव
हालांकि कुछ लोगों ने विजय का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा, " मुझे लगता है कि विजय और उनकी एक्स पत्नी को अच्छी तरह से पता है कि वो क्या कर रहे हैं. वे समझदार लोग हैं. उनके बच्चे भी बड़े है. लोगों को किसी एक पक्ष की आलोचना करने या दूसरे के प्रति सहानुभूति जताने का कोई अधिकार नहीं है. ये उनकी पर्सनल लाइफ है और उनका फैसला है. एक अच्छे मुख्यमंत्री बने. जनता के लिए बस यही जरूरी होना चाहिए.
क्या परिवार से मिल गई तृषा और विजय के रिश्ते को मंजूरी
इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि क्या आज कल लोगों ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को मंजूरी दे दी है. लोग कह रहे हैं कि जिस तरह से तृषा विजय के शपथ समारोह में उनकी मां के गले लग रही थीं, उससे लग रहा है कि एक्टर के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है. वहीं, एक्टर की बहन भी उनके साथ बेहद खुशी से मिलते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने मीडिया को भी संबोधित करते हुए हाथ हिलाया.
तृषा और विजय की डेटिंग रूमर्स
आपको बता दें कि फरवरी में विजय थलपति की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दी थी. इतना ही नहीं संगीता ने विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर भी खुलासा किया था. जिसमें उन्होंने दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ 2021 से अफेयर चल रहा है. वहीं, तलाक की इस अर्जी के बाद तृषा और विजय को एक रिसेप्शन पार्टी में साथ देखा गया था. दोनों ही मैचिंग कपड़े पहनकर उस फंक्शन में पहुंचे थे और इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी तेजी से उड़ने लगीं. बता दें कि जिस दिन विजय ने तमिलनाडु इलेक्शन में जीत हासिल की थी, तब एक्ट्रेस सबसे पहले उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंची थी.यहां तक कि एक्ट्रेस रिजल्ट आने से पहले तिरुपति माला मंदिर भी गईं थी, जिससे लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस ने विजय की जीत की कामना की है. वहीं, शपथ सेरेमनी में भी वह सबसे पहले पहुंची थी.
संगीता संग 1999 में हुई थी शादी
बता दें कि विजय और संगीती की दो मुलाकातों के बाद शादी हुई थी. संगीता विजय की एक फैन गर्ल थी, लेकिन एक्टर बाद में उनपर अपना दिल हार बैठे थे और फिर परिवार की मंजूरी से उन्होंने संगीता से शादी की थी. कपल 10 जुलाई 1998 को रजिस्टर्ड मैरिज की थी. इसके बाद दोनों ने 25 अगस्त 1999 को हिंदू रीति रिवाजों से शादी की. कपल के दो बच्चे हैं.