---विज्ञापन---

विजय ने जीत के बाद किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गई कार, 2 साल पहले हुई थी भविष्यवाणी, जानें क्या है इलेक्शन से कनेक्शन?

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों सिर्फ अपनी राजनीतिक जीत ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्म GOAT के एक दिलचस्प सीन की वजह से भी सुर्खियों में हैं. तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कड़गम पार्टी (TVK) की बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर विजय की फिल्म GOAT का एक पुराना सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस अब भविष्यवाणी बता रहे हैं.

क्या 2 साल पहले ही मिल गया था क्लू?

दरअसल, 2024 में रिलीज हुई GOAT के एक सीन में विजय एक कार में बैठे नजर आते हैं. इस सीन में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है कार की नंबर प्लेट जिस पर लिखा है... TN07 CM2026 अब 2026 में विजय की पार्टी को मिली बड़ी चुनावी सफलता के बाद फैंस इस नंबर को उनकी राजनीतिक जीत से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, कि फिल्म के डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने दो साल पहले ही विजय के राजनीतिक भविष्य का संकेत दे दिया था.

---Advertisement---

कैसे ज्योतिषी बन गए वेंकट प्रभु?

फैंस का मानना है, कि नंबर प्लेट पर लिखा CM2026 कोई साधारण फिल्मी डिटेल नहीं थी, बल्कि ये विजय के मुख्यमंत्री बनने की तरफ इशारा था. यही वजह है, कि अब GOAT का ये सीन फिर से चर्चा में आ गया है, और इंटरनेट पर लोग वेंकट प्रभु को मजाक-मजाक में ज्योतिषी और भविष्यवक्ता कह रहे हैं.

डायरेक्टर का रिएक्शन क्यों हुआ वायरल?

इस वायरल चर्चा को और मजेदार बना दिया खुद वेंकट प्रभु के रिएक्शन ने... सोशल मीडिया पर एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने इस कार नंबर वाले संयोग को नोटिस किया? इस पर डायरेक्टर ने हंसते हुए... हाहाहा... और लाफिंग इमोजी के साथ जवाब दिया. उनका ये रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया.

---Advertisement---

डायरेक्टर ने वीडियो शेयर कर क्या कहा?

इतना ही नहीं, विजय की जीत के बाद वेंकट प्रभु ने एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा, 'इतिहास दोबारा लिखा गया.' उनके इस पोस्ट ने फैंस के बीच इस फिल्मी भविष्यवाणी वाली चर्चा को और हवा दे दी.

फैंस के रिएक्शन वायरल

दिलचस्प बात ये है, कि GOAT के रिलीज के समय ही विजय के को-स्टार प्रेमगी अमरेन ने मजाक में कहा था, कि ये नंबर 2026 में विजय की राजनीतिक सफलता का संकेत हो सकता है. उस वक्त इसे हल्के में लिया गया, लेकिन अब फैंस उसी बात को सच होती फिल्मी भविष्यवाणी बता रहे हैं.

फैंस का एक्साइटमेंट हाई

फिलहाल, विजय की जीत के साथ GOAT का ये सीन सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है. राजनीति और सिनेमा का ये दिलचस्प कनेक्शन फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है. जिसपर फैंस भी अपनी-अपनी राय शेयर कर रहे हैं.

First published on: May 06, 2026 12:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.