---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस ‘किंग’ हैं Thalapathy Vijay, इन 7 फिल्मों ने की छप्पर फाड़ कमाई

थलापति विजय ने तमिलनाडु का इलेक्शन जीत कर इतिहास रच दिया है. उनकी इस जीत की चारों ओर चर्चा हो रही है और लगातार वह 4 मई के बाद से ट्रेंड कर रहे हैं. वहीं, आज हम विजय की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और जबरदस्त कमाई की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मर्सेल

साल 2017 में रिलीज हुई विजय की फिल्म 'मर्सेल' का डायरेक्शन एटली ने किया था. यह कमर्शियल हिट रही थी और इस मूवी ने दुनिया भर में 260 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म ने तमिलनाडु में अकेले 126 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

---Advertisement---

सरकार

विजय की फिल्म 'सरकार' साल 2018 में रिलीज हुई थी और यह मूवी भी उनकी सफल फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 256 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. इतना ही नहीं फिल्म ने अकेले तमिलनाडु में 128.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

बिगिल

'बिगिल' साल 2019 की फिल्म है और यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इस फिल्म ने दुनिया भर में 285 से 300 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---Advertisement---

मास्टर

साल 2020 में आई फिल्म 'मास्टर' भी विजय की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में से एक है. इस मूवी ने दुनिया भर में 223 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 153.93 करोड़ का किया है.

बिस्ट

2022 में 'बिस्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. फिल्म ने दुनिया भर में 235 करोड़ से 252.75 करोड़ तक का कलेक्शन किया था.

वरिसु

फिल्म 'वरिसु' साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 210 करोड़ का रहा था.

लियो

आखिर में फिल्म 'लियो' है, जो कि 2023 में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसने दुनिया भर में 623 करोड़ का कलेक्शन किया. ओवरसीज में इसने 240 करोड़ का कारोबार किया.

First published on: May 05, 2026 01:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.