---विज्ञापन---
500 रुपये थी इस एक्टर की पहली सैलरी, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं 100 करोड़ फीस
फिल्म इंडस्ट्री के तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर को बनाने में कड़ी मेहनत की है. जैसा कि किसी भी कलाकार को शुरुआती दौर में बहुत ज्यादा सैलरी नहीं मिला करती थी. लेकिन आज कल इंडस्ट्री के टॉप एक्टर और एक्ट्रेस करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनकी पहली सैलरी सिर्फ 500 रुपये थी और आज वह एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ तक चार्ज करते हैं.
थलापति विजय बने तमिलनाडु के सीएम
दरअसल, हम बात कर रहे हैं थलापति विजय की. जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. आज उन्होंने सीएम पद के लिए शपथ ली है और वह आज से तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं. एक्टर की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु इलेक्शन में शानदार परफॉर्म किया था और सभी अन्य पार्टियों को छोड़कर बढ़त बनाई थी. वहीं, उनके शपथ ग्रहण समारोह में परिवार के सदस्य और उनकी खास दोस्त एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी पहुंची थी. जैसा कि एक्टर से सीएम बन गए तो आज हम नजर डालेंगे उनकी पहली सैलरी पर.
500 रुपये थी थलापति की पहली सैलरी
विजय ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी. उन्होंने सबसे पहली बार अपने पिता एस.ए चंद्रशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म वेट्री में काम किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर को इस फिल्म में काम करने के लिए 500 रुपये मिले थे. जिसके बारे में खुद उनके पिता ने खुलासा किया था.
थलापति विजय की फिल्में
विजय ने तमाम फिल्मों में काम किया और 90 के दशक में उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने लव टुडे, थुल्लाधा मनामुम थुल्लुम, प्रियामानावाले, घिल्ली, बेपोक्किरी, थुप्पाक्की, मर्सल, सरकार, बिगिल, लियो जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. उन्होंने अपने करियर में ऐसे तो सिर्फ 69 फिल्में की और उनकी ज्यादातर मूवीज हिट रही हैं.
थलापति विजय की फीस
जहां एक्टर को उनकी पहली फिल्म के लिए 500 रुपये मिले थे. वहीं अब वो एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के लिए 100 से 120 करोड़ तक चार्ज करते हैं. जैसा कि उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन है और इसके लिए उन्होंने 220 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
थलापति विजय की नेट वर्थ
बता दें कि एक्टर ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था. उन्होंने एफिडेविट में बताया कि वह कुल 603.20 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. इसके अलावा 213 करोड़ की सेविंग हैं. एक्टर कई लग्जरी गाड़ियां भी रखते हैं. उनके पास बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लैक्सेस और टोयोटा वेलफायर जैसी कारें हैं. इसके अलावा उनके पास चेन्नई में 70 से 80 करोड़ रुपये का बंगला भी है.
जन नायकन होगी थलापति की आखिरी फिल्म
बता दें कि थलापति ने बीते साल अपने एक्टिंग से संन्यास की ऐलान किया था और उन्होंने कहा था कि वह अब राजनीति पर ध्यान देने. उन्होंने बताया था कि जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी. जिसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव, प्रकाश राज जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई, लेकिन जल्द ही इसके रिलीज होने की उम्मीद है.