Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Drishyam’ से भी खतरनाक हैं ये 6 साउथ थ्रिलर फिल्में, आखिरी ट्विस्ट कर देगा दिमाग सुन्न!

---विज्ञापन---

क्या आप भी घिसे पिटे ड्रामे से बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपके दिमाग की बत्ती जला दे. अगर आपको 'दृश्यम' जैसी सस्पेंस फिल्में पसंद हैं तो साउथ सिनेमा की ये थ्रिलर फिल्में आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं. कमाल की स्क्रिप्ट और रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट के साथ ये फिल्में बॉलीवुड से कोसों आगे निकल चुकी हैं. इनकी आईएमडीबी रेटिंग भी बहुत शानदार है और ये ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही हैं. तो चलिए जानते हैं इन 6 धमाकेदार फिल्मों के बारे में जिनका आखिरी ट्विस्ट आपका दिमाग सुन्न कर देगा.

चित्था (IMDb रेटिंग: 8.2)

यह फिल्म सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर ही नहीं बल्कि एक बेहद इमोशनल कहानी भी है. तमिल भाषा में 'चित्था' का मतलब चाचा होता है. फिल्म की पूरी कहानी एक चाचा और उसकी छोटी भतीजी के बेहद प्यारे रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती है. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब अचानक उस मासूम बच्ची का अपहरण हो जाता है. यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

---Advertisement---

रंजीतंरगा (IMDb रेटिंग: 8.1)

रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक लेखक और उसकी प्रेग्नेंट पत्नी के इर्द गिर्द घूमती है. वह लेखक अपनी पत्नी के साथ उसके पुश्तैनी गांव आता है लेकिन वहां पहुंचते ही उनके साथ कुछ बेहद अजीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं. इस फिल्म का क्लाइमेक्स और आखिरी ट्विस्ट दर्शकों को पूरी तरह चौंका देता है जिसे सन नेक्स्ट (Sun NXT) पर देखा जा सकता है.

अंजाम पथिरा (IMDb रेटिंग: 7.9)

सीरियल किलर और सस्पेंस फिल्मों के शौकीनों के लिए यह एक मस्ट वॉच फिल्म है. इसमें अनवर अली नाम के एक साइकोलॉजिस्ट की कहानी दिखाई गई है जो पुलिस की मदद करता है. फिल्म का कातिल इतना शातिर है जो लगातार पुलिस अधिकारियों को ही अपनी बेरहमी का शिकार बना रहा है. इसकी तेज रफ्तार कहानी को आप अहा (Aha) ओटीटी पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

धुरुवंगल पाथिनारु (IMDb रेटिंग: 8.2)

इस फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के नजरिए से आगे बढ़ती है. वह अपने एक पुराने अनसुलझे केस को याद करता है जिसकी जांच के दौरान उसने अपना पैर गंवा दिया था. इस फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना उलझा हुआ और लाजवाब है कि आखिरी सीन तक दर्शक अंदाजा नहीं लगा पाते कि असली कातिल कौन है. यह शानदार थ्रिलर जियोहॉटस्टार पर मौजूद है.

थडम (IMDb रेटिंग: 8.1)

यह फिल्म हूबहू एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाइयों के कॉन्सेप्ट पर बनी एक अनोखी मर्डर मिस्ट्री है. शहर में एक मर्डर होता है और पुलिस के हाथ संदिग्ध की एक तस्वीर लगती है. पर ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि एक ही चेहरे के दो भाई हैं जिनमें से एक सीधा साधा इंजीनियर है और दूसरा शातिर चोर. पुलिस की इस उलझन को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

थानी ओरुवन (IMDb रेटिंग: 8.4)

यह तमिल सिनेमा की सबसे बेहतरीन और कल्ट थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका पढ़ा लिखा और बेहद चालाक विलेन 'सिद्धार्थ अभिमन्यु' है. कहानी एक ईमानदार आईपीएस ऑफिसर और इस मास्टरमाइंड विलेन के बीच चलने वाले चूहे बिल्ली के दिमागी खेल पर आधारित है जिसे एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है.

First published on: Jun 04, 2026 11:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola