---विज्ञापन---

शादीशुदा होते हुए भी इन साउथ स्टार्स का फिसला दिल, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से तोड़ा पार्टनर का भरोसा

प्यार और शादी के बीच की रेखा जब धुंधली पड़ने लगती है, तो उसका असर न केवल परिवार बल्कि स्टार्स की इमेज पर भी पड़ता है. नागार्जुन से लेकर कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकारों के जीवन में ऐसे मोड़ आए जब उनकी शादीशुदा जिंदगी में किसी तीसरे की एंट्री हुई. इनमें से कुछ रिश्ते तलाक की वजह बने, तो कुछ सालों तक चलने के बाद कड़वाहट के साथ खत्म हुए. इन सितारों के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स ने न केवल उनके फैंस को चौंकाया, बल्कि समाज में भी एक बड़ी बहस छेड़ दी.

नागार्जुन और तबू का 10 साल लंबा रिश्ता

नागार्जुन ने 1992 में अभिनेत्री अमला से दूसरी शादी की थी, लेकिन इसी बीच उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू के साथ जुड़ा. कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता करीब 10 सालों तक चला. हालांकि, जब तबू को अहसास हुआ कि नागार्जुन अपनी पत्नी को तलाक नहीं देंगे, तो उन्होंने इस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा.

---Advertisement---

प्रभुदेवा, नयनतारा और कानूनी विवाद

मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा का अफेयर नयनतारा के साथ उस वक्त शुरू हुआ जब वे शादीशुदा थे. इस रिश्ते ने इतना तूल पकड़ा कि प्रभुदेवा की पत्नी लता मामला कोर्ट तक ले गईं और कई महिला संगठनों ने नयनतारा का विरोध किया. अंततः 2011 में प्रभुदेवा का तलाक हो गया और बाद में नयनतारा से भी उनकी राहें जुदा हो गईं.

कमल हासन का सारिका को छोड़ गौतमी संग रिश्ता

कमल हासन की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है. जब वे अभिनेत्री सारिका के साथ शादीशुदा थे और दो बेटियों के पिता बन चुके थे, तब उनका नाम गौतमी ताडिमल्ला के साथ जुड़ा. इस अफेयर की वजह से सारिका ने उन्हें तलाक दे दिया, जिसके बाद कमल हासन और गौतमी लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे.

---Advertisement---

धनुष और श्रुति हासन की चर्चा

सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के रिश्ते में तब दरार की खबरें आईं जब धनुष का नाम श्रुति हासन के साथ जोड़ा गया. फिल्म '3' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई इन चर्चाओं ने सबको इसलिए चौंकाया क्योंकि ऐश्वर्या और श्रुति काफी अच्छी सहेलियां थीं. हालांकि, किसी ने भी कभी इन खबरों पर खुलकर मुहर नहीं लगाई.

सामंथा रुथ प्रभु और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप

नागा चैतन्य और सामंथा की जोड़ी को फैंस 'पावर कपल' मानते थे, लेकिन उनके तलाक के समय सामंथा पर उनके स्टाइलिस्ट प्रीतम जुकलकर के साथ अफेयर के आरोप लगे. सामंथा ने इन सभी अफवाहों का सख्ती से खंडन किया था, लेकिन इस विवाद ने उनके अलग होने की खबरों को और ज्यादा सनसनीखेज बना दिया था.

First published on: May 11, 2026 01:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.