Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

साउथ स्टार Bellamkonda Sai Sreenivas ने इस एक्ट्रेस को पहनाया मंगलसूत्र, Wedding Photos हुईं वायरल

Bellamkonda Sai Sreenivas Wedding: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं. दरअसल, टॉलीवुड एक्टर बेल्लमकोंडा साई ने शादी कर ली है. बेल्लमकोंडा साई ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड काव्या रेड्डी के साथ शादी के सात फेरे लिए है. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने एक्ट्रेस काव्या रेड्डी के साथ 29 अप्रैल की रात 11.13 बजे श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पारंपरिक तिरुमाला सनातन धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की.

---Advertisement---

बेल्लमकोंडा साई और काव्या रेड्डी की शादी में सिर्फ परिवार के कुछ सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ मेहमान ही शामिल हुए. शादी का ये धार्मिक अनुष्ठान पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया गया.

बेल्लमकोंडा साई और काव्या रेड्डी की शादी में सिनेमा और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों भी पहुंची. जहां तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने इस नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

---Advertisement---

अभी तक बेल्लमकोंडा साई और काव्या रेड्डी की तरफ से शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की गई हैं, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, बेल्लमकोंडा साई और काव्या रेड्डी की शादी का 2 बार रिसेप्शन किया जाएगा, जिसमें पहला रिसेप्शन तिरुमाला में 1 मई को किया जाएगा और दूसरा हैदराबाद में ग्रैंड तरीके से आयोजित किया जाएगा.

First published on: Apr 30, 2026 02:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.