Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हमेशा से मां बनना… सामंथा रुथ ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही ऐसी बात; फैंस की नम हो गई आंख

---विज्ञापन---

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy:साउथ से लेकर बालीवुड तक अपनी धांसू पहचान बनाने वाली सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं, और अपने आने वाले नन्हें महमान के लिए हजारों सपने बुन रहीं हैं, हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में मां बनने के एहसास और इस नए सफर को लेकर खुलकर बात की है.

सामंथा ने कही दिल की बात

हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सामंथा ने बताया कि उनके लिए यह दौर बेहद खास और भावुक करने वाला है. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया है, लेकिन वह इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं.

---Advertisement---

प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

सामंथा ने कहा, 'ये सब मेरे लिए नया और एक्साइटिंग है. मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी और अब जब ये सपना सच होने जा रहा है तो मैं इसमें अपना पूरा दिल लगा दूंगी.' एक्ट्रेस की यह बात सुनकर उनके फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं.

मां बनने के एक्सपीरिएंस पर कही ये बात

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनकी सोच और जिंदगी दोनों में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने अंदर पहले से कहीं ज्यादा ताकत और एक नया उद्देश्य महसूस होता है. सामंथा के मुताबिक, 'मैं हमेशा अपनी जिंदगी को लेकर पैशनेट रही हूं, लेकिन अब मुझे एक नई ऊर्जा और नया मकसद मिला है. हर दिन कुछ नया सीख रही हूं और इस सफर को पूरी तरह जीना चाहती हूं.'

---Advertisement---

कब शेयर की थी गुड न्यूज

हाल ही में सामंथा अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मनाती नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की आधिकारिक पुष्टि की, जिसके बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी.

कब की थी शादी?

बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी. राज, सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के निर्माता हैं. इसी सीरीज के दूसरे सीजन में सामंथा ने 'राजी' का दमदार किरदार निभाकर दर्शकों और आलोचकों से खूब तारीफ बटोरी थी.

---Advertisement---

जिंदगी के नए अध्याय की ओर सामंथा

अब फैंस सामंथा को उनकी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत करते देखने के लिए उत्साहित हैं. वहीं, एक्ट्रेस भी मां बनने के इस खूबसूरत सफर को पूरे दिल से अपनाने के लिए तैयार नजर आ रही हैं.

First published on: Jul 15, 2026 09:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola