Thursday, 30 April, 2026

---विज्ञापन---

4 साल ही चली इस एक्ट्रेस की पहली शादी, ठुकराई थी 200 करोड़ की एलिमनी, फिर 11 साल बड़े फिल्ममेकर को बनाया हमसफर

इस मशहूर अदाकारा की पहली शादी मात्र 4 साल ही चली. इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद से 11 साल बड़े फिल्ममेकर को अपना जीवनसाथी बना लिया. सुपरस्टार एक्ट्रेस ने पहली शादी से तलाक के बाद 200 करोड़ की एलिमनी लेने से इनकार कर दिया.

साउथ की मशहूर अदाकारा

इंडस्ट्री की हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपने काम के अलावा निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. आज हम आपको इंडस्ट्री की एक ऐसी ही हसीन अदाकारा से मिलवा रहे हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री इस अदाकारा ने पहली शादी से तलाक के बाद 200 करोड़ की एलिमनी ठुकरा दी थी. कुछ सालों बाद एक्ट्रेस ने खुद से 11 साल बड़े फिल्ममेकर से शादी रचाई.

---Advertisement---

ठुकरा दी थी 200 करोड़ की एलिमनी

हम बात कर रहे हैं साउथ से बॉलीवुड तक नाम कमाने वाली अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु की, जिन्होंने अपने पहले पति नागा चैतन्य से 2021 में तलाक लिया था. नागा से तलाक लेने के बाद, सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने नागा चैतन्य और उनके परिवार की ओर से मिले लगभग ₹200 करोड़ के गुजारा भत्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. इस फैसले से एक्ट्रेस ने अपने करियर के जरिए खुद को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा था.

2017 में शादी, 2021 में तलाक

बता दें साल 2017 में सामंथा और नागा चैतन्य ने शादी रचाई थी. वहीं 2021 में शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए; दोनों ने ये फैसला आपसी सहमति से लिया था. अब दोनों कपल ने दूसरी शादी रचा ली है.

---Advertisement---

नागा चैतन्य ने की दूसरी शादी

तलाक के 3 साल बाद नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक पारंपरिक समारोह में शादी की. दोनों की तस्वीरें उस समय काफी वायरल हुई थीं.

11 साल बड़े फिल्ममेकर संग रचाई दूसरी शादी

वहीं दूसरी ओर सामंथा रूथ प्रभु ने भी अपना नया हमसफर ढूंढ लिया. सामंथा ने 1 दिसंबर, 2025 को भारत के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में एक निजी समारोह में फिल्म निर्माता राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) से शादी रचाई.

First published on: Apr 28, 2026 09:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.