---विज्ञापन---
‘दुनिया के सामने सच रखूंगी’, तमिल स्टार रवि मोहन की अकड़ पर आया आरती रवि का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर जमाई धाक
Ravi Mohan Divorce: तमिल स्टार रवि मोहन ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखते हुए वादा किया है कि वो अपनी पत्नी आरती रवि से तलाक होने तक एक्टिंग नहीं करेंगे. इसके अलावा भी रवि मोहन ने कई और दावे किए. इसी बीच उनकी पत्नी आरती ने अपने बच्चों और सम्मान की रक्षा के लिए इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट से आरती सीधे रवि मोहन पर निशाना साधते नजर आ रही हैं. आइए पूरा मामला जानते हैं.
तमिल एक्टर रवि मोहन की लाइफ में तूफान
तमिल एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. कल 16 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रवि मोहन ने अपने चल रहे तलाक के मामले पर बात की और ऐलान किया कि जब तक उनकी पत्नी आरती रवि से तलाक फाइनल नहीं हो जाता वो एक्टिंग नहीं करेंगे. इसके अलावा भी रवि मोहन ने कई और दावे किए. वहीं अब उनकी पत्नी आरती रवि ने चुप्पी तोड़ी है. अपने सोशल मीडिया पर आरती ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया.
आरती रवि की क्रिप्टिक पोस्ट
रवि मोहन की पत्नी आरती रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "कभी भी सोते हुए शेर को मत जगाओ. भगवान बचाए अगर वह शेरनी मां हो. मेरी गरिमापूर्ण चुप्पी को कभी कमजोरी न समझें और न ही इसका गलत फायदा उठाएं."
'दुनिया के सामने सच रखूंगी'
आगे आरती रवि ने लिखा, "अगर जरूरत पड़ी, तो अपने बच्चों और अपनी इज्जत की रक्षा के लिए मैं अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर दुनिया के सामने सच रखूंगी. क्योंकि सच हमेशा जीतता है."
आरती रवि को मिला सपोर्ट
रवि मोहन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर आई आरती की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. उन्हें लोगों का सपोर्ट भी मिल रहा है. साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कभी भी मां से पंगा मत लो. और तुम तो अपने बच्चों के साथ शेरनी हो. तुम्हें और ताकत मिले, मेरी जान."
रवि मोहन के दावे
बता दें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रवि मोहन ने कहा कि वो "अनावश्यक अपमान" सह रहे हैं. उन्होंने कहा, "अब बहुत हो गया. मैं अब तक चुप था, लेकिन अब वक्त आ गया है. लोग सोचते हैं कि रवि मोहन यानी जयम रवि बहुत सॉफ्ट हैं. मैं अब तक ऐसा था, लेकिन अब नहीं."
भावुक हुए रवि
इस दौरान रवि काफी भावुक हो गए थे और उन्होंने आंसुओं के साथ कहा, "जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा. जब भी मेरा तलाक हो जाएगा, मेरी जिंदगी फिर से सामान्य हो जाएगी... जब भी ये साइबर बुलिंग बंद होगी, मैं वापस लौटूंगा."
15 साल पहले रचाई थी शादी
बता दें रवि मोहन और आरती रवि अपने तलाक के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं, जो अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा और विवादित मुद्दा बन गया है. दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी. बताया जा रहा है कि उनका तलाक का मामला चेन्नई हाई कोर्ट में चल रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.