---विज्ञापन---
Netflix पर गर्दा उड़ा रही 2 घंटे 2 मिनट की ये धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म, हर एक सीन है बेहद खतरनाक
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस समय एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म धूम मचा रही है, जिसका हर एक सीन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है. करीब 2 घंटे 2 मिनट की इस फिल्म में सस्पेंस का ऐसा तगड़ा तड़का लगाया गया है कि देखने वाले अपनी पलकें तक नहीं झपका पा रहे हैं. वैसे तो यह फिल्म बड़े पर्दे पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन अब इसके खौफनाक और खतरनाक सीन्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
नेटफ्लिक्स पर छा गई फिल्म
अगर आप एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. हम बात कर रहे हैं तेलुगु स्टार श्री विष्णु की फिल्म 'मृत्युंजय' की, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. करीब 2 घंटे 2 मिनट की यह फिल्म शुरू से लेकर अंत तक अपने जबरदस्त सस्पेंस के साथ आगे बढ़ती है और दर्शकों को बांधकर रखती है.
एक जुनूनी पत्रकार की है कहानी
फिल्म की कहानी जय नाम के एक पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है. जय वैसे तो अखबार के लिए शोक-संदेशों के विज्ञापन जुटाने का काम करता है, लेकिन उसका असली सपना एक दिन बड़ा क्राइम इन्वेस्टिगेटिव पत्रकार बनने का है. इसी दौरान शहर में एक मर्डर केस होता है और जय का सपना उसे उस हत्या के रहस्य को सुलझाने की तरफ खींच ले जाता है.
पुलिस और सिस्टम के बीच का सस्पेंस
कहानी में मोड़ तब आता है जब शहर में एक के बाद एक कई रहस्यमयी हत्याएं होने लगती हैं. पुलिस इन मामलों की जांच तो कर रही होती है, लेकिन ऊपर से पुलिस कमिश्नर का दबाव होता है कि वह इन सभी मामलों को मर्डर के बजाय सिर्फ एक दुर्घटना बताकर फाइल बंद कर दे. ऐसे में सिस्टम के दबाव के बीच पत्रकार जय खुद उस असली कातिल को ढूंढने के मिशन पर निकल पड़ता है.
साल 2026 की बेहतरीन तेलुगु थ्रिलर
यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हुई एक जबरदस्त तेलुगु एक्शन थ्रिलर है. इसका निर्देशन श्री हुसैन शा किरण ने किया है जिन्होंने कहानी में सस्पेंस का तड़का बहुत अच्छे से लगाया है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे श्री विष्णु के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर रेबा मोनिका जॉन नजर आ रही हैं और दोनों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.
सिनेमाघरों के बाद अब घर बैठे लें मजा
सिनेमाघरों में यह फिल्म 6 मार्च 2026 को रिलीज की गई थी. हालांकि बड़े पर्दे पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी और इसकी कमाई उम्मीद से काफी कम रही थी. लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इसे होम ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और लोग इसके खतरनाक सीन्स और सस्पेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.