---विज्ञापन---
15 साल में जीता नेशनल अवॉर्ड, 21 की उम्र में गई जान, आखिरी फिल्म जैसा रहा इस हसीना का दर्दनाक अंत
एंटरटेनमेंट जगत की एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने अपनी मासूम मुस्कान और दमदार एक्टिंग के दमपर 15 साल की उम्र में ही धांसू पहचान बना ली थी, जिसने इसी छोटी सी उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतकर तहलका मचा दिया था, उस एक्ट्रेस का करियर आसमान की बुलंदियों को छू रहा था, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ. जिसने उसकी जिंदगी ही मौत में बदल दी. उस एक्ट्रेस का दर्दनाक अंत आजतक कोई भूल नहीं पाया.
कौन है वो एक्ट्रेस
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में बड़ी पहचान बनाई, लेकिन उनकी जिंदगी बेहद छोटी रही. ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं मोनिशा उन्नी, जिन्होंने महज 15 साल की उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन सिर्फ 21 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा भी वो कह गईं.
कहां की रहने वालीं थीं एक्ट्रेस?
केरल में जन्मीं मोनिशा उन्नी मशहूर मोहिनीअट्टम नृत्यांगना श्रीदेवी उन्नी और नारायणन उन्नी की इकलौती बेटी थीं. बचपन से ही उन्हें डांस का शौक था और उन्होंने सिर्फ पांच साल की उम्र से ही इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी. पढ़ाई बेंगलुरु के बिशप कॉटन स्कूल से करने वाली मोनिशा ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा.
14 की उम्र से फिल्मों में किया काम शुरू
14 साल की उम्र में उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में काम किया और इसके बाद निर्देशक हरीहरन की फिल्म 'नखक्षत्रंगल' में लीड रोल मिला. इस फिल्म में उनकी दमदार अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया और महज 15 साल की उम्र में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. इतनी कम उम्र में यह सम्मान पाने वाली वह सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं.
इस फिल्म से मिली पहचान
इसके बाद अगले छह सालों में मोनिशा ने करीब 25 फिल्मों में काम किया. उन्होंने मलयालम के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी सादगी, भावुक अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. कार्तिक के साथ उनकी फिल्म 'उन्नै ननाचेन पाट्टु पडिचेन' भी काफी सफल रही और उनसे तमिल सिनेमा की बड़ी स्टार बनने की उम्मीद की जा रही थी.
कैसे हुई दर्दनाक मौत?
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. साल 1992 में आलप्पुझा जाते समय उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया. हादसे के वक्त मोनिशा कार की पिछली सीट पर सो रही थीं. गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी मां भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हुई थीं.
आखिरी फिल्म से जुड़ी मौत की कड़ी
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उनकी आखिरी फिल्म में भी उनके किरदार की मौत बीच कहानी में हो जाती है. फिल्म का यह सीन कुछ ही महीनों बाद उनकी असल जिंदगी की दर्दनाक सच्चाई बन गया.
फैंस के दिलों में हमेशा रहेंगी जिंदा
बहरहाल, सिर्फ 21 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाली मोनिशा उन्नी का करियर भले ही छोटा रहा, लेकिन उनकी प्रतिभा और यादगार अभिनय आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक खास जगह रखता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.