---विज्ञापन---
कियारा आडवाणी को ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा? ‘नादिया’ का लुक देखकर फैंस के छूटे पसीने
कियारा आडवाणी आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट रहीं हैं, इस खास दिन पर उनके 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है, जिसने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. दरअसल मेकर्स ने फिल्म से कियारा का नया पोस्टर रिलीज कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
कियारा का दिखा खास अंदाज
ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिल्म के इस नए पोस्टर में कियारा आडवाणी अपने किरदार 'नादिया' के लुक में नजर आ रही हैं. रेड आउटफिट में उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. पोस्टर में कियारा का कॉन्फिडेंट लुक और उनकी गहरी नजरें किरदार के रहस्यमयी अंदाज की झलक दे रही हैं.
पोस्टर में लिखी दिल की बात
पोस्टर शेयर करते हुए 'टॉक्सिक' की टीम ने लिखा, 'हमारी नादिया को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.' इस छोटे लेकिन प्यारे मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया. कई लोगों ने पोस्ट पर कियारा को जन्मदिन की बधाई दी, तो कुछ ने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की.
फैंस दे रहे ढेरों शुभकामनाएं
एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कियारा आडवाणी! आपकी हर फिल्म सुपरहिट हो और आप हमेशा ऐसे ही चमकती रहें.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन आंखों में पूरा किरदार दिख रहा है. अब ट्रेलर का इंतजार नहीं हो रहा.' कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में मेकर्स से फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज करने की मांग भी की.
कियारा ने क्यों की इस फिल्म को हां?
हाल ही में कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 'टॉक्सिक' जैसी फिल्म करने का फैसला क्यों लिया. उनके मुताबिक, उन्हें हमेशा ऐसी कहानियां पसंद आती हैं जिनमें गहराई हो और किरदार की कई परतें हों. यही वजह रही कि उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए तुरंत हामी भर दी. कियारा ने कहा कि 'नादिया' का किरदार बेहद मजबूत और बारीकी से लिखा गया है, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया.
दमदार है फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी के साथ साउथ सुपरस्टार यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में कियारा के जन्मदिन पर आया यह नया पोस्टर फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं माना जा रहा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.