---विज्ञापन---
‘टॉक्सिक’ में बोल्ड किरदार पर कियारा आडवाणी का बड़ा खुलासा, आखिर क्यों कहा हां?
कियारा आडवाणी जल्द ही सुपरस्टार यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. फिल्म की झलकियां सामने आने के बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रही है. खासकर कियारा का लुक और उनके बोल्ड सीन्स सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. ऐसे में अब खुद कियारा ने बताया है कि आखिर उन्होंने इस फिल्म के लिए हां क्यों कहा?
कियारा ने क्यों किया इस किरदार को हां?
हाल ही में फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में कियारा ने कहा कि जैसे ही उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी, वह अपने किरदार से काफी प्रभावित हो गई थीं. उनके मुताबिक, इस रोल में वह हर चीज थी जिसकी तलाश एक कलाकार को होती है. कियारा ने कहा, 'मुझे लगा कि मैं अपने करियर के उस पड़ाव पर पहुंच चुकी हूं, जहां इस तरह के चैलेंजिंग किरदार को निभाने का आत्मविश्वास है.'
कियारा के फिल्म में बोल्ड अंदाज ने उठाए सवाल
फिल्म में कियारा का किरदार अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है, लेकिन अब तक रिलीज हुए पोस्टर और वीडियो में उनका दमदार और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है. यश के साथ उनके बोल्ड सीन्स ने भी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि यह फिल्म कियारा के करियर की सबसे अलग और चैलेंजिंग फिल्मों में से एक होगी.
महिला किरदार को लेकर क्या बोलीं कियारा?
इंटरव्यू के दौरान कियारा ने फीमेल किरदारों को लेकर भी अपनी सोच शेयर की. उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाओं को एक तय ढांचे या स्टीरियोटाइप में दिखाना पसंद नहीं है. उनके मुताबिक, असल जिंदगी की तरह फिल्मों में भी महिला किरदार मजबूत, जटिल और वास्तविक होने चाहिए. यही बात उन्हें ऐसे रोल चुनने के लिए इंस्पायर करती है.
फर्स्ट लुक से मचाई थी तबाही
इससे पहले, जब फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, तब भी कियारा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि यह उनके करियर का अब तक का सबसे मुश्किल किरदार है. उन्होंने बताया था कि इस रोल ने उनसे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर बहुत मेहनत करवाई और इस अनुभव ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया.
एक साथ 5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसकी कहानी भी उन्होंने यश के साथ मिलकर लिखी है. फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट किया गया है और बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
धांसू स्टारकास्ट से सजी फिल्म
फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के चलते 'टॉक्सिक' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.