---विज्ञापन---
Toxic के सेट पर Kiara Advani के लिए बना था सख्त नियम, किसी से ‘हाय-हेलो’ तक करने की नहीं थी इजाजत, वजह कर देगी हैरान
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. याश के साथ इस फिल्म में नजर आने वाली कियारा ने हाल ही में शूटिंग से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म के सेट पर उन्हें किसी से भी 'हाय-हेलो' करने तक की इजाजत नहीं थी.
कियारा आडवाणी का खुलासा
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने खुलासा किया कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनके लिए खास नियम बना दिया था. डायरेक्टर चाहती थीं, कि कियारा पूरी तरह अपने किरदार में डूबी रहें, और किसी भी तरह का ध्यान भटकने न पाए.
इस काम की थी सख्त मनाही
कियारा ने बताया कि वो आमतौर पर सेट पर पहुंचते ही सभी से बड़े प्यार से मिलती हैं. उनकी आदत है, कि वो हर किसी को 'गुड मॉर्निंग' , 'हाय' और 'कैसे हो' जरूर बोलती हैं, लेकिन 'टॉक्सिक' के सेट पर उन्हें ऐसा करने से साफ मना कर दिया गया था. एक्ट्रेस ने कहा, 'गीतू ने मुझसे कहा कि उन्हें किसी तरह की फॉर्मेलिटी नहीं चाहिए. वो चाहती थीं, कि मैं पूरे दिन अपने किरदार के जोन में रहूं. यहां तक कि अपनी टीम से भी ज्यादा बातचीत न करूं. बस किरदार को महसूस करूं.'
इस नियम के पीछे आखिर क्या थी वजह?
कियारा ने ये भी माना कि शुरुआत में ये उनके लिए थोड़ा अलग एक्सपीरियंस था, क्योंकि वो काफी फ्रेंडली नेचर की हैं. हालांकि, बाद में उन्हें समझ आया कि डायरेक्टर ऐसा फिल्म और उनके किरदार को बेहतर बनाने के लिए कर रही थीं. फिल्म की बात करें तो 'टॉक्सिक' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है. कियारा ने बताया कि कन्नड़ भाषा और वहां के वर्क कल्चर के साथ काम करने में उन्हें बिल्कुल अजीब महसूस नहीं हुआ.
कियारा-यश की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार
उन्होंने कहा कि भले ही भाषाएं अलग हों, लेकिन भारतीय सिनेमा की भावना एक जैसी है. कियारा के मुताबिक, साउथ इंडस्ट्री में उन्हें काफी अपनापन और सपोर्ट मिला. बहरहाल, अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि पहली बार कियारा और यश की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.