Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लापता लेडीज’ के इस एक्टर को डायरेक्टर ने होटल से निकाल कर फेंका बाहर, रोते हुए बोले-‘धमकी दे रहे हैं…’

लापता लेडीज में छोटू का किरदार निभाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस दौरान वह रोते हुए और काफी परेशान नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

Satendra Soni

फिल्म ‘लापता लेडीज’ साल 2023 की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इसके सभी कलाकारों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार नजर आए थे. वहीं, हाल ही में इस फिल्म के एक्टर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह रोते हुए और काफी परेशान नजर आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि एक निर्देशक ने उन्हें उनके पैसे देने से इनकार कर दिया और उन्हें धमकी भी दी है.

सतेंद्र ने रोते हुए शेयर किया वीडियो

दरअसल, सतेंद्र सोनी ने निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मेरा नाम सतेंद्र सोनी है. मैं एक्टर हूं और यहां फिल्म की शूटिंग के लिए आया था. फिल्म का नाम ‘पेट पालकी’ है. उन्होंने पहले हमें 50 हजार रुपये साइनिंग अमाउंट के तौर पर दिए थे.”

---विज्ञापन---

सतेंद्र को डायरेक्टर ने दी मारने की धमकी

सतेंद्र ने आगे कहा, “उन्होंने कहा था कि शूटिंग पूरी होने के बाद बाकी पैसे देंगे. आज शूटिंग के आठ दिन पूरे हो गए हैं. जब हमने उनसे पैसे मांगे, तो उन्होंने मेरा सामान बाहर फेंक दिया और कहा कि तुम लोग होटल में दिखाई नहीं देने चाहिए. साथ ही हमें मारने की धमकी भी दी.”

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की सतेंद्र की मदद

वीडियो में सतेंद्र काफी भावुक और परेशान नजर आ रहे हैं. अपनी बात रखते हुए वह फफक-फफक कर रो पड़े. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भी इस पर रिएक्शन दिए और निर्देशक की आलोचना की. बाद में सतेंद्र ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि वह सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं और पुलिस ने उनकी काफी मदद की है.

कौन हैं सतेंद्र सोनी?

बता दें कि सतेंद्र सोनी मध्य प्रदेश के सिहोरा गांव के रहने वाले हैं. महज 26 साल की उम्र में वह कई बड़ी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन चुके हैं. वह ‘लापता लेडीज’ में छोटू के किरदार में नजर आए थे. इसके अलावा वह ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘अब तो भगवान भरोसे’, ‘मिर्जापुर’ और फिल्म ‘वनवास’ में भी काम कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 16: ‘कॉकटेल 2’ को कड़ी टक्कर दे रही ‘मैं वापस आऊंगा’, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

First published on: Jun 28, 2026 09:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola