---विज्ञापन---
Toxic के लिए कियारा आडवाणी ने वसूली मोटी रकम, हुईं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल
Kiara Advani Toxic Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ उनकी यह फिल्म पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही थी, लेकिन अब कियारा की फीस को लेकर सामने आई जानकारी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने इस फिल्म के लिए अपने करियर की सबसे बड़ी फीस ली है.
फीस ने सबको चौंकाया
123तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी को 'टॉक्सिक' के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस दी गई है. बताया जा रहा है कि यह उनके अब तक के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी रकम है. इसी के साथ कियारा बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं. हालांकि, मेकर्स या कियारा की ओर से इस फीस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
'तबाही' गाने में दिखा ग्लैमरस अंदाज
हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'तबाही' रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. गाने में यश और कियारा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली है. वहीं, कियारा का ग्लैमरस लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस फिल्म में उनके किरदार 'नादिया' को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
'टॉक्सिक' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसकी कहानी गीतू मोहनदास और यश ने मिलकर लिखी है, जबकि यश इस फिल्म के निर्माता भी हैं. यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में कौन-कौन?
अगर बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की बात करें तो इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनास का नाम सबसे ऊपर माना जाता है, IMDb के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 18 से 30 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं.
लिस्ट में किन-किन का नाम शामिल?
वहीं दीपिका पादुकोण की फीस 15 से 30 करोड़ रुपये, कंगना रनौत की 15 से 27 करोड़ रुपये, आलिया भट्ट की 10 से 20 करोड़ रुपये और करीना कपूर खान की 8 से 18 करोड़ रुपये बताई जाती है. ऐसे में 15 करोड़ रुपये की फीस के साथ कियारा आडवाणी भी अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बनाती नजर आ रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.