---विज्ञापन---
एडवांस बुकिंग से इतिहास रचेगी Jana Nayagan? 2500 रुपये की एक टिकट पर भी हाउसफुल हुए शो
Jana Nayagan Advance Booking:तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. विजय ने अपना राजनीतिक करियर शुरू करने के साथ ही फिल्मों से सन्यास ले लिया था, उसी वक्त उन्होंने ये भी बताया कि 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म होगी. 7 महीने के बाद जब ये फिल्म रिलीज होने जा रही है तो इसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है. इसलिए जब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई तो महंगी टिकट होने के बाद इसके ज्यादातर शो कुछ ही घंटों में हाउसफुल हो गए.
हाउसफुल हुए शो...
एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी विजय की फिल्म 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग का इंतजार फैंस महीनों से कर रहे थे, जो अब शुरू हो गई है. भारत में 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग कुछ ही सिनेमाघरों में शुरू हुई है, जिसके एक टिकट का दाम 2000 रुपये से 2500 रुपये तक है. इसके बावजूद फिल्म के सभी शो हाउसफुल हो रहे हैं.
'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जुलाई रविवार को शाम 7 बजे तक भारत में 'जना नायकन' ने 6.7 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों सहित) की कमाई की है. वहीं, फिल्म ने तमिल भाषा में 2,399 शो में 1,33,904 टिकटें बेची और इससे 3.86 करोड़ रुपये कमाई की. जबकि तेलुगु और हिंदी भाषा में फिल्म को अभी भी रफ्तार पकड़नी बाकी है.
फिल्म के प्रीमियर शो
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग अभी सिर्फ देश बड़े शहरों के सिनेमाघरों में शुरू हुई है. जिसमें बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, केरल और बाकी के शहर शामिल हैं. इस फिल्म की अब तक की सबसे महंगी टिकट 2500 रुपये की है. कुछ थिएटर में फिल्म के प्रीमियर शो के टिकटों की भी एडवांस बुकिंग शुरू हुई है, जिनके टिकट की कीमत 800 रुपये से 1000 रुपये के बीच थी, जो पहले ही बिक चुके हैं.
टिकट की कीमतें
हालांकि, अभी तक भारत में 'जन नायकन' की एडवांस बुकिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, इसलिए आगे अभी देखना बाकी है कि फिल्म के टिकट की कीमतें कितनी ऊपर जाती हैं. बता दें कि कुछ कट और बदलावों के बाद 'जना नायकन' को 'A' रेटिंग के साथ रिलीज होने जा रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.