---विज्ञापन---
Jana Nayagan Advance Booking: थलपति विजय की आखिरी फिल्म का क्रेज, 60 मिनट में बिके 1000 टिकट
थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से विवादों में घिरी हुई थी. फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी थी, क्योंकि इसका सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ विवाद चल रहा था. हालांकि, अब फिल्म को रिलीज की मंजूरी मिल चुकी है. यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और UK से लेकर भारत तक इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इतना ही नहीं, फिल्म के टिकट महज कुछ घंटों में ही बिक गए हैं.
यूके में 60 मिनट में बिके हजारों टिकट
दरअसल, 'जन नायकन' के UK डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि फिल्म की बुकिंग शुरू हो गई है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "'जन नायकन' के टिकट 24 जुलाई के शो के लिए Cineworld पर उपलब्ध हैं और शोज़ की संख्या भी काफी ज्यादा है." डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि पहले ही घंटे में हजारों टिकट बिक गए. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "60 मिनट में UK में हजारों टिकट बिक गए. इस एक नाम के लिए लोगों का क्रेज अलग ही लेवल पर है."
भारत में भी बिके टिकट
वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सबसे ज्यादा टिकट तमिल भाषा के शो के लिए बुक हुए हैं. तमिल में 3,09,510 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है और पूरे भारत में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
जन नायकन और CBFC विवाद
आपको बता दें कि 'जन नायकन' पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, CBFC से सर्टिफिकेशन नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज में देरी हो गई. इसके बाद CBFC और फिल्म के मेकर्स के बीच कई दिनों तक कोर्ट केस भी चला. इस दौरान फिल्म की एक छोटी-सी क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिस पर काफी विवाद हुआ.
जन नायकन को मिला A सर्टिफिकेट
हालांकि, प्रोडक्शन हाउस KVN ने शनिवार को पुष्टि की कि फिल्म को CBFC ने A सर्टिफिकेट दे दिया है. इसके बाद फिल्म कुछ कट्स और बदलावों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट करते हुए लिखा, "जल्द ही थिएटर में मिलते हैं दोस्तों। 'जन नायकन' को A सर्टिफिकेट मिल गया है." फिल्म की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
बता दें कि 'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और यह KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.