---विज्ञापन---

Cannes 2026 में होगी भारत की पहली लेडी वेम्पायर की एंट्री, इस फिल्म को करेंगी प्रमोट!

India's First Lady Vampire Debut at Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं. इस बार भी कान्स में भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस का बोलबाला रहने वाला है. कान्स में भारत नाम रौशन करने वालों की लिस्ट में एश्वर्या राय बच्चन से लेकर किराया अडवाणी और आलिया भट्ट तक का नाम शामिल हैं. वहीं, इस लिस्ट में एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है.

कान्स में करेंगी अपना डेब्यू

  कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में साउथ की फेमस एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन अपना डेब्यू करेंगी. साल 2025 में आई फिल्म 'लोका चैप्टर वन: चंद्रा' के लिए भर-भरकर तारीफे बटोरने वाली एक्ट्रेस कल्याणी कान्स में अपना जलवा बिखेरने को पूरी तरह से तैयार हैं.

---Advertisement---

कान्स में लेडी वेम्पायर की एंट्री

  'लोका चैप्टर वन: चंद्रा' में लेडी वेम्पायर का किरदार निभाने वाली कल्याणी प्रियदर्शन 14 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलेंगी. यह समय उनके जीवन का सबसे खास वक्त है.

मेरे लिए बहुत खास…

मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कल्याणी प्रियदर्शन ने बताया कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाना उनके लिए क्यों खास है. कल्याणी कहा, 'कान्स हमेशा से सिनेमा का एक प्रेस्टीजियस फेस्टिवल रहा है, इसलिए इस साल वहां होना मेरे लिए बहुत खास है.'

---Advertisement---

ग्लोबल लेवल पर...

कल्याणी ने आगे कहा, 'लोका चैप्टर वन: चंद्रा' को मिले प्यार के लिए मैं आभारी और शुक्रगुजार हूं. मुझे लगता है कि भारतीय सिनेमा को इस समय ग्लोबल लेवल पर एक शानदार तरीके से पहचान मिल रही है. इस बड़े मुवमेंट का हिस्सा बनना और अपनी जर्नी के इस पड़ाव पर कान्स जैसे स्टेज का एक्सपिरियंस करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.'

कल्याणी अगली फिल्म

इसके बाद कल्याणी ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, 'मैं बस पूरे एक्सपिरियंस को अच्छे से एंजॉय करना चाहती हूं और खुद पर ज्यादा प्रेशर डाले बिना धीरे-धीरे से आगे बढ़ना चाहती हूं.' बता दें कि, कल्याणी की अगली फिल्म 'प्रलय' है, जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास 'लोका चैप्टर 2: माइकल' भी है.

First published on: May 10, 2026 08:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.